आगरा

Agra famous food: पेठा ही नहीं, खाने की इन चीजों के लिए भी मशहूर है आगरा, स्वाद ऐसा कि उंगलिया चाट जाएंगे आप

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 7, 2023, 01:21 PM IST

Agra famous food: आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेठे के अलावा यहां खाने को बहुत कुछ है। पेठे के अलावा आगरा में खाने पीने की कई चीजें मशूहर हैं। शाम होते ही इनकी दुकानें सजने लगती हैं। अगर आप आगरा जा रहे हैं तो इन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ जरूर उठाएं।

Image

Agra famous food: पेठा ही नहीं, खाने की इन चीजों के लिए भी मशहूर है आगरा, स्वाद ऐसा कि उंगलिया चाट जाएंगे आप

आगरा, ये नाम जुबां पर आते ही आंखों के सामने सफेद संगमरमर की नायाब सी छवि आ जाती है और मुंह में पेठे का स्वाद घुल जाता है। आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है। जो यहां आता है वो अपने और अपनों के लिए पेठा ले जाना नहीं भूलता है। आगरा में पेठे एक नहीं दर्जनों वैरायटी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेठे के अलावा यहां खाने को बहुत कुछ है। पेठे के अलावा आगरा में खाने पीने की कई चीजें मशूहर हैं। आगरा को स्वाद के लिए भी जाना जाता है। तो आइये जानते हैं आगरा के फेमस फूड आइटम्स के बारे में-

Famous food items of Agra

रामबाबू पराठा

आगरा के पराठे पूरे यूपी में मशहूर हैं। यहां रामबाबू पराठा भंडार नाम की एक बहुत पुरानी दुकान है, जहां का पराठा बेहद लाजवाब है। यहां पराठे की दर्जनों वैरायटी है। यहां पर म‍िलने वाले वाले गरमागर्म पराठे को पनीर, चटनी या फ‍िर दही के साथ खा कर मजा आ जाएगा।

दयालबाग का भल्ला

आगरा की चाट की ज‍ितनी तारीफ की जाए कम है। यहां के दयालबाग इलाके में स्वामीबाग के आगे शाम होते ही चाट के ठेले लगते हैं और यहां बनने वाला भल्ला काफी स्वादिष्ट है। यहां की राज कचौरी, समोसा और गोलगप्पा प्रसिद्ध हैं। आप चाट और भाल का स्‍वाद चखना चाहते हैं तो सदर बाजार भी शानदार जगह है।

बेढ़ई- सब्जी

आगरा की बेढ़ई सब्जी के तो क्या कहने। सुबह के नाश्‍ते में बेढ़ई की मांग खूब होती है और देवीराम की बेढ़ई के लिए तो लंबी लाइन लगती है। यहां पर यह बेढई आलू की चटपटी सब्‍जी, हरी चटनी और दही के साथ परोसी जाती है।

आगरा की दालमोठ

आगरा की दालमोठ दुनियाभर में फेमस है और यहां से भारी मात्रा में दालमोठ का निर्यात होता है। इसे मेवा, मसाले और तली हुई दाल से बनाया जाता है। यह खाने में तीखी लेकिन जायकेदार होती है।

कुरकुरी जलेबियां

वैसे तो जलेबी हर शहर में बनती है लेकिन आगरा की जलेबियों का जवाब नहीं। आगरा में जलेबी बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट होती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article