Mathura Police Encounter: मुथरा में रविवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित था। बदमाश की पहचान फाती उर्फ असद के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि बदमाश पर यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में भी मुकदमे दर्ज थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के नेतृत्व में मुठभेड़
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने एक बयान में बताया कि मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के नेतृत्व में हाईवे थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक लाख का इनामी अपराधी फाती उर्फ असद को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने असद को मृत घोषित कर दिया।
छैमार गिरोह का सरगना था बदमाश
पुलिस ने बताया कि फाती उर्फ असद उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला था। फाती कुख्यात अंतरराज्यीय छैमार गिरोह का सरगना था। जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में जघन्य अपराधों के अनेक मुकदमे दर्ज थे।
(इनपुट - भाषा)
