चण्डीगढ़

लुधियाना में बॉयलर फटने से भरभरा कर गिरी 2 मंजिला बिल्डिंग, एक शख्स की मौत, बचाव अभियान जारी

Ludhiana Building Collapsed: लुधियाना में शनिवार शाम को बॉयलर फटने से 2 मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे के दौरान पिलर बदलने का काम हो रहा था और करीब 20 मजदूर वहां मौजूद थे। एक व्यक्ति की इस हादसे में मौत हो गई है। हादसे के कुछ देर बार 12 से ज्यादा मजदूर मलबे से बाहर निकल आए। अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Image

इमारत ढहने से बड़ा हादसा

Building Collapsed in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में शनिवार शाम को 2 मंजिला इमारत ढहने से एक शख्स की मौत हो गई। बायलर फटने के कारण यह हादसा हुआ। जिसमें 15 से 20 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के आधा घंटे बाद 12 से ज्यादा मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। जिनमें से एक का पैर कट गया। घायल मजदूरों को अस्पताल ले भेजा गया। अभी भी कुछ मजदूर मलबे में फंसे है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

चार घायलों को अस्पताल भेजा

यह हादसा लुधियाना के फोकल प्वाइंट के फेज 8 में स्थित कोहली डाइंग में हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, डीसी जतिंदर जोरवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घटनास्थल का दौरान किया उस जगह का दौरा किया। लुधियाना के डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया की इस हादसे में चार घायलों को बचा लिया गया है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल अपना काम कर रहा है।

हादसे के वक्त 20 मजदूर कर रहे थे काम

इस हादसे के दौरान घटनास्थल पर करीब 20 मजदूर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान बिल्डिंग के अंदर अचानक धमाके की आवाज आई। आशंका जताई गई है कि बॉयरल फटने से उसका हिस्सा छत पर जा लगा। यह धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला छत का पिछला भाग भरभरा कर ढह गया।बिल्डिंग गरिने से वहां धुएं का गुब्बार बन गया। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। साथ ही राहत कार्य भी शुरू कर दिया।

पिलर बदलते समय हुआ हादसा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से मलबा हटाया और करीब 12 से 14 दबे हुए लोगों को बाहर निकला। घटना के आधा घंटा बाद मलबे से बाहर आए कर्मी सुरिंदर ने बताया कि इमारत के नीचे का एक खंभा गला हुआ था। जिसे बदलने के लिए बाहर से क्रेन बुलाई गई थी, यह क्रेन पिलर को सपोर्ट दे रही थी। इसी दौरान अचानक बिल्डिंग गिर गई और मजदूर मलबे में दब गए।

मलबे में फंसे लोगों को निकालना प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का कहना है कि फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे और मरम्मत का कार्य भी जारी था। देर शाम को अचानक बॉयरल के फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालना ही अभी प्राथमिकता है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं डीसी जतिंदर जोरवाल ने कहा कि हादसे की वजह पता लगाई जा रही है। पहली कोशिश मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। मौके पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस सभी तैनात हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article