आगरा

आगरा: भ्रष्टाचार में खाकी पर गिरी गाज, 55 पुलिसकर्मी निलंबित; महकमे में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आगरा में भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही के आरोप में 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक साथ बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

Image

आगरा में 55 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

आगरा: ताजनगरी में भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही को लेकर 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से 16 को पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही को लेकर निलंबित किया गया है। ये 16 पुलिसकर्मी न्यू आगरा थाने, हरिपारवट, शाहगंज और कमला नगर थाने में तैनात थे। पुलिस ने कहा कि आगरा के पुलिस आयुक्त को पासपोर्ट सत्यापन में गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली थीं जिनका फीडबैक इकाई से सत्यापन कराया गया था।

महिला परिवीक्षा उपनिरीक्षक भी निलंबित

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ने पासपोर्ट सत्यापन में देरी को लेकर शम्साबाद थाने की एक महिला परिवीक्षा उपनिरीक्षक तथा डौकी थाने के एक हेडकांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार सरकारी कार्य में देरी और अपनी भूमिका में ढिलाई बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक, लिपिक और कांस्टेबल समेत 23 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

साइबर थाने के चार लिपिक और एक सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें