Mathura Train Derailment: उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास मंगलवार रात एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बेपटरी हुए डिब्बों में विभिन्न सामान लदा हुआ था।
आगरा रेल मंडल के अनुसार यह घटना वृंदावन रोड और आझई स्टेशनों के बीच रात 8:24 बजे हुई और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारीयों ने कहा कि डाउन मेन लाइन, अप मेन लाइन और तीसरी लाइन बाधित हुई हैं, जिससे दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोटा मार्ग पर कई ट्रेनों के संचालन में रुकावट आ सकती है।
(इनपुट - भाषा)
