शहर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी फॉर्च्यूनर, अंदर फंसी जिंदगी...सिपाही दंपति ने राइफल से शीशे तोड़ किया रेस्क्यू-Video

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में फंसे लोगों को बचाने पहुंचे एक सिपाही दंपति ने सर्विस राइफल से शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

Image

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी फॉर्च्यूनर, अंदर फंसी जिंदगी...सिपाही दंपति ने राइफल से शीशे तोड़ किया रेस्क्यू-Video

कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलट गई। एक सिपाही दंपति कार में फंसे लोगों को बचाने के लिये पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बचाने पहुंचे सिपाही दंपति ने सर्विस राइफल से शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है।

सिपाही दंपति कार में फंसे लोगों को बचाने के लिये पहुंचे और पलटी गाड़ी के सर्विस रायफल से शीशे तोड़ फंसे लोगों को बाहर निकाला। दंपति

के पलटी कार से लोगों को निकलते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे वो गाड़ी से फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं।

तेज रफ्तार के कारण चालक का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा

अचानक बारिश होने और तेज रफ्तार के कारण फॉर्च्यूनर चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, फिर यह फॉर्च्यूनर कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर की फेंसिंग तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा पहुंच, इसके बाद कार पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान कन्नौज में तैनात एक महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह और उनके पति अमित तेवतिया सौरिख से कन्नौज की ओर जा रहे थे। उन्होंने फॉर्च्यूनर को पलटा हुआ देखा तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों की मदद करने में जुट गए। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हादसे में गाड़ी मे सवार सभी पांचों लोगों को चोटें आईं।

जान बचाने वाले सिपाही अमित तेवतिया और अर्चना सिंह सौरिख थाने में तैनात

कन्नौज में सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस के 171 किमी का यह वीडियो बताया जा रहा। हादसे में फंसे सभी पांचों लोगों की सिपाही दंपति की सक्रियता से जान बच गई। बताया जा रहा है कि जान बचाने वाले सिपाही अमित तेवतिया और अर्चना सिंह सौरिख थाने में तैनात हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article