एजुकेशन

NICL AO Admit Card 2026 Out: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने जारी किया एडमिट कार्ड, 17 नवंबर को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

NICL AO Admit Card 2026 Out: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा एओ के 321 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड करें।

Image

NICL AO Admit Card 2026 Out (Photo - AI/Newsroom, Verified)

NICL AO Admit Card 2026 Out: बैंकिंग और बीमा (Insurance) क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने आज प्रशासनिक अधिकारी (Scale-I Generalist & Specialist) के 321 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते हुए आधिकारिक वेबसाइट से नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अनिवार्य है।

NICL AO 2026: परीक्षा तिथियां और चयन प्रक्रिया

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी -

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)17 नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा (Mains Exam)22 दिसंबर 2026
साक्षात्कार (Interview)मेन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अलग से घोषित किया जाएगा।

प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही मेन्स परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र मुख्य परीक्षा से कुछ दिन पूर्व अलग से जारी किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Recruitment/Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - "Recruitment of Administrative Officers (Scale I) 2026" पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब नए खुले पेज पर "Download Prelims Call Letter" लिंक का चयन करें।

स्टेप 5 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर*और पासवर्ड / जन्म तिथि (DOB)दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 5 - आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका साफ प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी की जांच करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारियों को ध्यानपूर्वक जरूर जांच लें:

  • उम्मीदवार का नाम, फोटो और हस्ताक्षर
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • श्रेणी और जन्म तिथि

समस्या आने पर क्या करें?

यदि कोई उम्मीदवार लॉगिन नहीं कर पा रहा है, तो क्रेडेंशियल्स दोबारा चेक करें या किसी अन्य ब्राउजर में प्रयास करें। यदि एडमिट कार्ड में नाम, स्पेलिंग या फोटो संबंधी कोई त्रुटि है, तो समय रहते सीधे NICL के आधिकारिक हेल्पलाइन/सपोर्ट डेस्क पर संपर्क कर सुधार करवाएं।

परीक्षा हॉल के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपना एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र*(जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस) और उसकी एक फोटोकॉपी जरूर ले जाएं। एडमिट कार्ड पर चिपकाने और अटेंडेंस शीट के लिए 2 हालिया रंगीन फोटो साथ रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह गेट बंद होने के समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे, ताकि बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई रुकावट न आए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article