शहर

आगरा में 'बहन जी' कहने पर भड़कीं ACP अमीषा सिंह, परशुराम दल से तीखी बहस का Video वायरल

Agra ACP Viral Video: आगरा में UGC बिल के विरोध में रैली निकाल रहे परशुराम दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस के दौरान एक कार्यकर्ता ने ACP अमीषा सिंह को 'बहन जी' कहकर अपनी बात रखनी चाही। इस पर ACP अमीषा सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं बहन जी नहीं हूं।'

Image

बहन जी कहने पर भड़कीं एसीपी (फोटो साभार- TNN)

Agra ACP Viral Video: आगरा में UGC बिल के विरोध में रैली निकाल रहे परशुराम दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब एक कार्यकर्ता ने ACP सदर अमीषा सिंह को 'बहन जी' कहकर संबोधित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, परशुराम दल के कार्यकर्ता UGC बिल के विरोध में रैली निकाल रहे थे। पुलिस ने धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए रैली को रोक दिया। पुलिस का कहना था कि इलाके में धारा 163 लागू है, इसलिए बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकाला जा सकता।

परशुराम दल के कार्यकर्ता ने ACP को कहा 'बहन जी'

इस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस से सवाल उठाया कि अगर धारा 163 लागू है तो दलित महासम्मेलन की अनुमति कैसे दे दी गई? कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस दोहरा रवैया अपना रही है। एक पक्ष को अनुमति दी जा रही है और दूसरे पक्ष को रोका जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती रही। इसी बहस के दौरान एक कार्यकर्ता ने ACP अमीषा सिंह को 'बहन जी' कहकर अपनी बात रखनी चाही। इस पर ACP अमीषा सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं बहन जी नहीं हूं।' ACP की इस बात पर कार्यकर्ता ने पलटवार करते हुए कहा, 'हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है। बहन कहना कोई अपमान नहीं है।'

बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ACP और कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस बहस को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक पक्ष का कहना है कि महिला अधिकारी को सम्मान से बात करनी चाहिए थी और 'बहन जी' कहना अपमानजनक नहीं है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को उसके पद से संबोधित करना चाहिए, रिश्ते से नहीं।फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं परशुराम दल के कार्यकर्ता UGC बिल के विरोध में अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article