Independence Day: आर्टिकल 370 हटाने के 5 साल बाद कश्मीर नई उम्मीदों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने को तैयार है। भारत इस बार अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक को सजाया गया है। धार 370 हटने के बाद यहां काफी बदलाव आया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर श्रीनगर की सड़कें तिरंगे की रोशन से जगमगा रही है। लहराता हुआ भारत का राष्ट्रीय ध्वज लोगों के उत्साह को दर्शा रहा है।
तिरंगे की रौशनी से जगमगा रहा कश्मीर
यहां की सड़कें जो कभी अलगाव का केंद्र थी आज वो तिरंगे की जगमग रोशनी से सजी हुई हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है। लोगों में एकता की भावना जागरूक हुई हैं।
हाथों में तिरंगा थामे कश्मीरी
आर्टिकल 370 के हटने से यहां शांति,विकास और उन्नति से एक नए युग की शुरआत हुई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कश्मीरी शान से अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए हैं। कश्मीर शांति के दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कश्मीर में आजादी का जश्न
पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। जून 2014 के बाद से यहां आने वालों पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। इस बार के लोग सभा चुनाव में पिछले 35 सालों में सबसे ज्यादा मतदान हुए हैं।
नई उम्मीद से आगे बढ़ रहे लोग
370 हटके बाद यहां लोगों में आपसी प्रेम बढ़ा है। लोग एकता की भावना से एक दूसरे के साथ खड़े हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में एक बदलाव आया है, जो एकता, विकास और शांति से आगे बढ़ रहा है
