शहर

ओडिशा: भजन गाते-गाते आई मौत, पलक झपकते ADM का निधन, देखिए Live Video

ओडिशा के गजपति एडीएम बीरेंद्र दास भगवान जगन्नाथ का भजन गाते-गाते मंच पर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Image

भजन गाते एडीएम की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ओडिशा के गजपति जिले से गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, गजपति के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ का भजन गा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर मंच पर गिर गए। उसी हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गजपति के एडीएम की मौत की पूरी घटना लाइव रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के वक्त एडीएम बीरेंद्र दास को स्टेज पर जगन्नाथ भजन (Jagannath Bhajan) गाते हुए देखा जा सकता है। फिर अचानक वह असंतुलित होकर मंच के फर्श पर गिर जाते हैं। उन्हें तुरंत परलाखेमुंडी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) और फिर बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article