शहर

UP के बिजनौर में बड़ा एक्सीडेंट, वैन-बाइक की टक्कर से परिवार के 3 सदस्यों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में वैन की टक्कर से बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और इकलौती बेटी शामिल है।

Image

UP के बिजनौर में बड़ा एक्सीडेंट, वैन-बाइक की टक्कर से परिवार के 3 सदस्यों की मौत

बिजनौर: एकमात्र संतान की बीमारी के कारण पति-पत्नी के बीच सुलह तो हो गई, लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। थाना प्रभारी किरतपुर राकेश कुमार ने बताया कि गांव डबासोवाला उमरी निवासी रवींद्र (35) अपनी पत्नी शीतल (30) और छह साल की इकलौती बेटी आयुषी के साथ बृहस्पतिवार शाम मोटरसाइकिल से किरतपुर से बिजनौर जा रहे थे।

वैन का टायर फट गया

उन्होंने बताया कि गांव बूढ़पुर नैन सिंह के पा स सामने से आ रही वैन का टायर फट गया जिससे वैन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गई। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। रवींद्र अपनी बेटी के लिए दवा लेने जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, रवींद्र और उसकी पत्नी शीतल के बीच 19 दिसंबर को इतना झगड़ा हुआ था कि शीतल की शिकायत पर पुलिस ने रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से दोनों में बोलचाल बंद थी, लेकिन बेटी के बीमार होने पर दोनों में सुलह हो गई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article