शहर

Corona Patient: इंदौर में फिर लौटा कोरोना! बुजुर्ग महिला की मौत, एक युवक अस्पताल में भर्ती

इंदौर में लंबे समय बाद दो नए कोविड मामले सामने आए हैं। इनमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग महिला की पहले से किडनी की बीमारी थी और सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई।

Image

इंदौर में फिर लौटा कोरोना!

Covid patients traced in Indore: सदी का पेनिक फिर से लौटा है, बता दें कि इंदौर में 2 कोविड मरीज ट्रेस हुए हैं, पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है, कोविड पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी वहीं कोरोना से पीड़ित एक और युवक का इलाज जारी है।

बता दें कि इंदौर में लंबे समय बाद कोविड के दो नए केस सामने आए हैं, इनमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं, इन दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की पहले से किडनी की बीमारी थी और सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई।

कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया

इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने देवास स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला तैनात हो गया है, वहीं युवक के परिजनों के सैंपल लिए जायेंगे, कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बताया जाता है इंदौर में कोरोना पॉजिटिव पाए दोनों मरीजों की पहचान कोविड-19 से ग्रसित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैनात किए गए कांटेक्ट ट्रेसिंग से हुई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!