शहर

Ahmedabad: एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अब तक 184 DNA सैंपल्स का मिलान, 124 शव परिवारों को सौंपे गए

हाल ही में लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान हादसे में डीएनए पहचान की प्रक्रिया तेजी से जारी है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि अब तक 184 डीएनए सैंपल्स का मिलान किया जा चुका है। फोरेंसिक टीमें परीक्षण में जुटी हैं, और मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं।

Image

एयर इंडिया विमान हादासा (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Air India Plane Crash: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को बताया कि लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अब तक 184 DNA सैंपल्स का मिलान हो चुका है। गृह मंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया कि सुबह 8 बजे तक 184 डीएनए सैंपल्स का मिलान हो चुका है। ऐसे में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) की फोरेंसिक टीमें डीएनए परीक्षण कर रही है।

एएनआई के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने बताया कि कुल 163 डीएनए सैंपल्स का मिलान हो चुका है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोशी ने कहा कि मिलान किए गए 163 पीड़ितों में से बचे 39 में से 21 मृतकों के शव बुधवार सुबह तक उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे और दो मृतकों के शव सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि 12 से अधिक परिवार टेस्टिंग के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, और कुछ कानूनी मुद्दों के कारण चार शवों को सौंपना रोक दिया गया है। जोशी ने कहा कि आज शाम 5.45 बजे तक 163 डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। इसके बाद 124 मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना के दिन 71 घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 42 को बाद में छुट्टी दे दी गई और अभी नौ मरीज भर्ती हैं। वहीं, भर्ती होने के बाद दो लोगों की मौत हो गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार