शहर

Himachal Landslide: हिमाचल में भूस्खलन के कारण 12 सड़कों पर आवाजाही बंद; VIDEO में देखें दरकता पहाड़

Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से 12 सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इसकी जानकारी साझा की। बता दें कि शिमला में मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Image

हिमाचल में भूस्खलन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
  • मणिमहेश यात्रा की यात्रा 17 अगस्त से होती है शुरू।
  • शिमला में मौसम का येलो अलर्ट।

Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में गुरुवार को भूस्खलन के कारण मणिमहेश डल झील का मार्ग बाधित हो गया। गोइ नाला और दोनाली के बीच हुए भूस्खलन का 19 सेकंड का वीडियो एक यात्री ने सोशल मीडिया पर डाला है।

कब शुरू होती है मणिमहेश यात्रा?

मणिमहेश यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलती है, लेकिन श्रद्धालु और पर्यटक इस अवधि के अलावा भी यात्रा करते हैं। प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग का उपयोग न करने को कहा है तथा इस मार्ग पर सूचना बोर्ड भी लगा दिए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद 12 सड़कों (शिमला में पांच, मंडी में चार और कांगड़ा में तीन) पर वाहनों का आवागमन बंद है।

शिमला में मौसम का येलो अलर्ट

शिमला में मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और 17 जुलाई तक लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये अलर्ट हैं :-

  • ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं)
  • येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें)
  • ऑरेंज (कार्रवाई के लिए तैयार रहें)
  • रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत है)
(इनपुट: भाषा)
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!