एक स्मॉलकैप आईटी कंपनी Kellton Tech Solutions जो टेक्नोलॉजी सर्विसेज देती है। अब इस कंपनी ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट यानी शेयरों को बांटने का फैसला किया है। ये ऐलान शनिवार, 14 जून 2025 को अपनी बोर्ड मीटिंग के बाद किया और फिर इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को भी दी। अभी उनके शेयर का फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी ने कहा है कि अब वो हर एक 5 रुपये वाले शेयर को 5 हिस्सों में बांट देगी, जिससे हर नया शेयर सिर्फ 1 रुपये फेस वैल्यू का होगा।
सीधा मतलब ये है कि अगर तुम्हारे पास Kellton Tech का 1 शेयर है, तो अब वो 5 शेयर बन जाएगा। हां, टोटल वैल्यू वही रहेगी, लेकिन शेयरों की गिनती बढ़ जाएगी और यही शेयरों को छोटे निवेशकों के लिए और ज़्यादा सस्ता और आसान बनाता है।
कंपनी ने कहा, “यह प्रस्ताव आगामी EGM (Extraordinary General Meeting) में शेयरधारकों की मंज़ूरी के लिए रखा जाएगा। मंज़ूरी मिलने के बाद रिकॉर्ड डेट की घोषणा की जाएगी।”
क्यों किया जाता है स्टॉक स्प्लिट?
स्टॉक स्प्लिट का मुख्य उद्देश्य शेयर को छोटे निवेशकों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाना होता है। साथ ही यह शेयर में लिक्विडिटी (तरलता) को बढ़ाता है जिससे ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी आ सकती है।
Kellton Tech के शेयर में गिरावट
हालांकि, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा के दिन कंपनी के शेयर में 2% की गिरावट देखी गई और यह ₹128 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन दीर्घकालिक नजरिए से देखें तो इस आईटी शेयर ने शानदार रिटर्न दिए हैं
- 1 वर्ष में रिटर्न: 25%
- 2 वर्षों में रिटर्न: 116% (मल्टीबैगर रिटर्न)
- 5 वर्षों में रिटर्न: 800% से अधिक
Kellton Tech Solutions एक टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और आईटी सर्विसेज प्रदान करने वाली कंपनी है। वर्तमान में इसका मार्केट कैप ₹1248 करोड़ है और यह बीएसई पर सूचीबद्ध है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
