How to get Post Office Franchise : अगर आप नौकरी से थक गए हैं और अपना कुछ कारोबार करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। बता दें कि जिस तरह कई कंपनियां अपनी फ्रेंचाइजी देती हैं, उसी तरह पोस्ट ऑफिस की भी फ्रेंचाइजी मिलती है। यानी आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रु खर्च करने होंगे। आगे जानिए पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है।
डिमांड है बहुत हाई
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है। यहां 1.55 लाख से अधिक डाकघर हैं। इनमें 89% ग्रामीण इलाकों में हैं। पर फिर भी और अधिक पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग बरकरार है। इस मांग को पूरा करने के लिए इंडिया पोस्ट ने फ्रेंचाइजी स्कीम शुरू की थी जिसके जरिए काउंटर सेवाओं की फ्रेंचाइजी दी जाती है।
क्या-क्या देनी होंगी सर्विसेज
- टिकटों और स्टेशनरी की बिक्री
- रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स, मनी ऑर्डर की बुकिंग
- डाक जीवन बीमा (पीएलआई) के लिए एक एजेंट के रूप में काम और प्रीमियम के कलेक्शन सहित आफ्टर सेल्स जैसी सेवाएं देना
- रिटेल सर्विसेज - जैसे विभाग के बिल/टैक्स/जुर्माना वसूली/पेमेंट सर्विसेज
- ई-गवर्नेंस और नागरिक केंद्रित सेवाओं को आसान बनाना
कैसे मिलेगी फ्रेंचाइजी
अगर आप फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए एक निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन करना होगा। आपको डाक विभाग के साथ एक समझौता साइन करना होगा। सेलेक्शन के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। बाकी जानकारी आप इस लिंक पर ले सकते हैं।
यहां मिलेगा फॉर्म
आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म इस लिंक पर मिलेगा। यहां सारे नियम और शर्तें भी बताई गई हैं।
कैसे होगी कमाई
- पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेकर आपको अलग-अलग सेवाओं पर कमीशन मिलेगी :
- रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की प्रति बुकिंग पर 3 रु
- स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की प्रति बुकिंग पर 5 रु
- 100 से 200 रु के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रु
- 200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर 5 रु
