बिजनेस

शेयर मार्केट उतार चढ़ाव का टेंशन क्यों लेना? इन 5 फिक्स रिटर्न वाले इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट में करें निवेश

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से परेशान निवेशकों के लिए फिक्स रिटर्न इन्वेस्टमेंट बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनमें रिस्क कम होता है और ब्याज पहले से तय रहता है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के बारे में, जिनसे आप सुरक्षित तरीके से स्थिर रिटर्न पा सकते हैं।

Image

Safe Investment Option

शेयर बाजार में पैसा लगाना हमेशा मुनाफे का सौदा नहीं होता। कभी तेजी आती है तो कभी अचानक भारी गिरावट भी देखने को मिलती है। यही कारण है कि कई निवेशक मार्केट के उतार-चढ़ाव से परेशान होकर सुरक्षित और फिक्स रिटर्न वाले विकल्प तलाशते हैं। अच्छी बात ये है कि ऐसे कई निवेश प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनमें रिस्क कम होता है और ब्याज भी तय रहता है। आइए जानते हैं 5 बेहतरीन फिक्स रिटर्न इन्वेस्टमेंट ऑप्शन।

1. बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

एफडी सबसे पॉपुलर सुरक्षित निवेश विकल्प है। इसमें निवेशक को तय ब्याज दर मिलती है, जो बैंक द्वारा घोषित की जाती है। सीनियर सिटीजन को सामान्य दर से ज्यादा ब्याज मिलता है। ब्याज दर 6% से 8% तक हो सकती है और अवधि निवेशक की सुविधा के अनुसार तय की जा सकती है।

2. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)

पीपीएफ सरकार द्वारा गारंटीड स्कीम है, जिसमें 15 साल तक निवेश करना होता है। इस पर ब्याज दर हर तिमाही सरकार तय करती है, जो अभी करीब 7.1% है। इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट टैक्स-फ्री होता है, जिससे यह लंबे समय के लिए एक बेहतरीन निवेश बन जाता है।

3. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

पोस्ट ऑफिस की यह योजना उन लोगों के लिए है जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं। एनएससी पर फिलहाल करीब 7.7% ब्याज मिलता है। इसकी अवधि 5 साल होती है और निवेशक को टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

4. सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS)

60 साल से ऊपर की उम्र के निवेशकों के लिए यह शानदार विकल्प है। इसमें 5 साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है और वर्तमान ब्याज दर लगभग 8.2% है। इसमें तिमाही ब्याज मिलता है और यह गारंटीड रिटर्न देता है।

5. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

अगर आपके घर में बेटी है तो यह योजना बेहद फायदेमंद है। इसमें 7.6% ब्याज मिलता है और बेटी के 21 साल की उम्र पूरी होने तक निवेश चलता है। यह भी टैक्स-फ्री स्कीम है और सुरक्षित रिटर्न देती है।

अगर आप शेयर बाजार की अस्थिरता से परेशान हैं और सुरक्षित निवेश चाहते हैं तो ऊपर बताए गए फिक्स रिटर्न प्रोडक्ट्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपके पैसों की सुरक्षा करते हैं, बल्कि लंबे समय में एक अच्छा फंड भी तैयार कर देते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article