बिजनेस

सीनियर सिटीजन के लिए क्यों वरदान है FD, क्या सच में मिलता है ज्यादा ब्याज और टैक्स छूट

अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है तो आप अपनी बचत को बढ़ाने के लिए FD में निवेश कर सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि Senior Citizen FD Schemes में कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Image

Senior Citizen FD Schemes (Photo: iStock)

जब भी Fixed Deposit (FD) में निवेश की बात आती है तो इसे सीनियर सिटीजन्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) हैं तो आपको सामान्य नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का लाभ मिलेगा। वहीं, अगर आप सुपर सीनियर सिटिजन हैं तो आपको सीनियर सिटिजन से भी ज्यादा ब्याज मिलता है। इस आर्टिकल में सीनियर सिटिजन के लिए FD के फायदों को ही बता रहे हैं-

Senior Citizen FD Schemes

Senior Citizen FD Schemes (Photo: iStock)

Senior Citizen FD Scheme के फायदे

ज्यादा ब्याज

आप चाहे किसी भी बैंक की एफडी स्कीम में निवेश करें बैंक आपको सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देगा। अमूमन बैंकसीनियर सिटिजन को सामान्य ब्याज दर के ऊपर 0.50% अतिरिक्त ब्याज ऑफर करते हैं। वहीं सुपर सीनियर सिटिजन को सामान्य ब्याज दर से 0.75% ज्यादा ब्याज मिलता है। यानी उन्हें सीनियर सिटिजन के मुकाबले अतिरिक्त 0.25% ज्यादा ब्याज का लाभ दिया जाता है। लंबी समय की अवधि में यह अंतर साफ नजर आता है।

फ्लेक्सिबल अवधि

अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो आप बैंक में अपनी जरूरत और सुविधा को देखते हुए अलग-अलग अवधि की एफडी चुन सकते हैं। आप लंबे समय के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 1 साल -2 साल या इससे कम समय की अवधि भी चुन सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपनी जमा पर अधिक ब्याज पाना चाहते हैं तो 5 साल की अवधि वाली एफडी चुन सकते हैं।

अतिरिक्त सुविधाएं

कई बैंक Senior Citizen FD Schemes के साथ अतिरिक्त सुविधाएं भी देते हैं। उदाहरण के लिए निवेशक चाहें तो हर महीने, तिमाही या सालाना आधार पर ब्याज भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर एफडी के बदले लोन लेने की सुविधा भी मिल सकती है। नॉमिनेशन फैसिलिटी (Nomination facility) होने से निवेशक अपने परिवार के सदस्य को नॉमिनी बना सकते हैं, जिससे भविष्य में रकम ट्रांसफर की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

टैक्स में राहत

सीनियर सिटिजन्स को टैक्स के मामले में भी कुछ अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। Income Tax Act की Section 80TTB के तहत सीनियर सिटिजन एफडी और सेविंग अकाउंट से मिलने वाले ब्याज पर 50 हजार रुपये तक की टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इससे रिटायरमेंट के बाद उनकी टैक्स देनदारी कम हो सकती है और बचत बढ़ाने में मदद मिलती है।

सुरक्षित निवेश

Senior Citizen FD Schemes को कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है। इसमें निवेश की गई मूल राशि सुरक्षित रहती है और पहले से तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है। शेयर बाजार या दूसरे मार्केट से जुड़े निवेशों की तुलना में इसमें जोखिम कम माना जाता है। यही वजह है कि कई रिटायर्ड लोग अपनी जीवनभर की बचत का एक हिस्सा एफडी में रखना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें स्थिर और भरोसेमंद आय मिलती रहे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article