बिजनेस

5 लाख की FD पर PNB एक साल बाद कितने रुपये देगा; इन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

PNB FD Interest Rates 2026: अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। बैंक एक साल वाली एफडी पर 7.05 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

Image

FD (Photo: iStock)

PNB FD Interest Rates 2026: आज के समय में सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिना जाता है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के बीच FD काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें तय ब्याज दर के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है। अगर आप भी एफडी में निवेस की योजना बना रहे हैं तो Punjab National Bank (PNB) की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। PNB अपनी एक साल की एफडी पर अलग-अलग श्रेणियों के ग्राहकों के लिए आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक सामान्य नागरिकों के साथ-साथ सीनियर और सुपर सीनियर सिटिजन्स को अतिरिक्त ब्याज का लाभ दे रहा है।

PNB FD Interest Rates 2026

FD (Photo: iStock)

एक साल की एफडी पर कितना रिटर्न

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एक साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन ग्राहकों के लिए यही ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटिजन्स को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। इसका मतलब है कि उम्र बढ़ने के साथ निवेशकों को ज्यादा रिटर्न का फायदा भी मिल सकता है।

एक साल बाद कितने रुपये मिलेंगे

मान लीजिए अगर कोई सामान्य नागरिक बैंक में 5 लाख रुपये की एफडी करवाता है, तो एक साल बाद मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,31,990 रुपये मिलेंगे। यानी निवेशक को 31,990 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। वहीं सीनियर सिटिजन को समान राशि जमा करने पर लगभग 5,34,614 रुपये मिल सकते हैं। दूसरी तरफ सुपर सीनियर सिटिजन को लगभग 5,36,193 रुपये तक की मैच्योरिटी राशि मिल सकती है।

श्रेणीनिवेश की राशिनिवेश की अवधिब्याज दरमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक₹5,00,0001 साल6.25%₹5,31,990
सीनियर सिटिजन₹5,00,0001 साल6.75%₹5,34,614
सुपर सीनियर सिटिजन₹5,00,0001 साल7.05%₹5,36,193

सीनियर और सुपर सीनियर सिटिजन में क्या अंतर

बैंक के नियमों के मुताबिक, 60 साल या उससे अधिक लेकिन 80 साल से कम उम्र वाले ग्राहकों को सीनियर सिटिजन माना जाता है। इन्हें सामान्य ब्याज दर के ऊपर अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। वहीं 80 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोगों को सुपर सीनियर सिटिजन की श्रेणी में रखा जाता है। इस वर्ग को और ज्यादा अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता है।

सामान्य नागरिकों से कितना ज्यादा फायदा मिलेगा

PNB के नियमों के अनुसार, 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू जमा राशि पर सीनियर सिटिजन्स को 5 साल तक की अवधि वाली एफडी पर सामान्य दर से 50 बेसिस पॉइंट (bps) ज्यादा ब्याज मिलता है। अगर अवधि 5 साल से अधिक हो, तो अतिरिक्त 80 bps तक का फायदा दिया जा सकता है। वहीं, सुपर सीनियर सिटिजन्स को सभी मैच्योरिटी अवधि पर सामान्य दर से 80 bps अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि बुजुर्ग निवेशकों को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर रिटर्न वाला विकल्प मिल जाता है।

FD में क्यों करें निवेश

मौजूदा समय में FD उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो बिना जोखिम के स्थिर रिटर्न चाहते हैं। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के मुकाबले FD में जोखिम कम माना जाता है। खासकर बुजुर्गों के लिए नियमित और सुरक्षित आय का यह एक लोकप्रिय माध्यम बना हुआ है। हालांकि निवेश करने से पहले ब्याज दर, टैक्स नियम और समय अवधि जैसी चीजों को ध्यान से समझना जरूरी माना जाता है। अलग-अलग बैंक अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं, इसलिए निवेशकों को तुलना करके फैसला लेना चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article