बिजनेस

Best Penny Stocks: 10 रु का कौन सा शेयर खरीदने के लिए है बेस्ट, एक्सपर्ट ने बताया पावर कंपनी का नाम

Best Share Under Rs 10: संजीव भसीन ने जब रतनइंडिया पावर के शेयर खरीदने की सलाह दी थी तो ये शेयर 9.5 रु पर था, अब ये 11.29 रु पर है। मगर भसीन के मुताबिक ये शेयर 20 रु तक जा सकता है।

Image

10 रुपये से सस्ता बेस्ट शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 रु से कम के कई शेयर हैं उपलब्ध
  • मगर इन शेयरों में होता है जोखिम
  • एक शेयर पर एक्सपर्ट को है भरोसा

Best Share Under Rs 10: शेयर बाजार में हजारों कंपनियां लिस्टेड हैं। इनमें 3 कैटेगरी होती हैं। लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप। एक और कम पॉपुलर कैटेगरी है माइक्रो कैप। इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल कुछ ही करोड़ होती है। ऐसी कंपनियों के शेयर भी 10 रु या इससे कम कीमत के होते हैं। इन सस्ते शेयरों को पेनी स्टॉक भी कहा जाता है। माइक्रो कैप कंपनियों में काफी जोखिम होता है, मगर यदि कोई माइक्रो कैप कंपनी ग्रोथ करे तो उसका शेयर भी तेजी से भागता है। अकसर निवेशक ऐसे पेनी शेयरों की तलाश में रहते हैं। आइए जानते हैं एक ऐसे ही शेयर के बारे में।

ये भी पढ़ें -

रतनइंडिया पावर

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने हाल ही में पावर सेक्टर की कंपनी रतनइंडिया पावर के शेयर खरीदने की सलाह दी। उनके मुताबिक ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Can I invest 10 rs in share market

क्या मैं शेयर बाज़ार में 10 रुपये निवेश कर सकता हूँ?

कितने पर है शेयर

संजीव भसीन ने जब रतनइंडिया पावर के शेयर खरीदने की सलाह दी थी तो ये शेयर 9.5 रु पर था, अब ये 11.29 रु पर है। मगर भसीन के मुताबिक ये शेयर 20 रु तक जा सकता है।

Which top 10 shares to buy

कौन से टॉप 10 शेयर खरीदने चाहिए

पेनी शेयरों में होता है जोखिम

पेनी शेयरों में जोखिम अधिक होता है, क्योंकि माइक्रो कैप कंपनियां साइज में छोटी होती हैं और इनमें अस्थिरता बहुत अधिक रहती है।

10 रु से सस्ते शेयर कौन से हैं

कई और भी शेयर हैं, जिनकी कीमत 10 रु से कम है :

  • शेखावाटी पॉली-यार्न : 2.85 रु
  • प्रेशर सेंसिटिव : 7.60 रु
  • इनोविटेव टायर्स : 6.36 रु
  • सी टीवी नेटवर्क : 8.3 रु
  • टपरिया टूल्स : 4.27 रु
  • अंसल प्रॉपर्टीज : 9.95 रु
  • कंफर्ट इनटेक : 9.61 रु
investment tips

सबसे अच्छे शेयर

क्या है सस्ते शेयरों में जोखिम

कम लिक्विडिटी और कम मार्केट कैपिटल के कारण इनकी कीमतों में हेरफेर, धोखाधड़ी और अचानक गिरावट आ सकती है। इससे निवेशकों को काफी नुकसान हो सकता है और कुछ पेनी स्टॉक बेकार भी हो सकते हैं, जिनमें मुनाफे की उम्मीद न हो।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार और एक शेयर पर एक्सपर्ट की सलाह बताई गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article