बिजनेस

Stock Market: क्या है शेयर बाजार में निवेश करने का सही समय, यहां जानिए खास टिप्स और ट्रिक्स

Best Time To Invest In Share Market: यदि आप कुछ समय के लिए शेयर खरीद रहे हैं तो आपको जिस रेंज में शेयर खरीदने हैं उस रेट तक शेयर के आने का इंतजार करें। मान लीजिए कोई शेयर 100 रु पर है, मगर आपको उसका सही रेट 80 रु लगता है तो उस शेयर को 80 रु तक आने दें।

Image

शेयर बाज़ार में निवेश करने का सबसे अच्छा समय

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में होता है रिस्क
  • निवेश से पहले रिसर्च जरूरी
  • कंपनी के बारे में जानना जरूरी

Best Time To Invest In Share Market: शेयर बाजार की दुनिया में आप नए निवेशक हों या अनुभवी एक सवाल हमेशा मन में रहता है कि शेयर खरीदने या बेचने का सही समय कौन सा होता है? यहां सही समय दो तरीकों से लिया जा सकता है। पहला समय कि साल में कब यानी किसी बड़ी या छोटी घटना के समय। तो इसका जवाब आम तौर एक्सपर्ट देते हैं कि शेयर बाजार में जब आप शेयर खरीदना चाहें वही सही समय है। बस शेयर आपको सही चुनना आना चाहिए। दूसरा समय कि दिन में कब शेयर खरीदना या बेचना चाहिए? इस पर हम यहां चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें -

दिन का बेस्ट टाइम कौन सा होता है

यह चीज इंट्राडे ट्रेडर्स पर सबसे अधिक लागू होती है जो अपने स्टॉक को एक ही दिन में खरीदते और बेचते हैं और मुनाफा कमाते हैं। कुछ चीजें फैक्ट नहीं हैं। जैसे कि :

  • पहले 90 मिनट के बाद अस्थिरता कम हो जाती
  • पहले 90 मिनट के बाद जिस वॉल्यूम में शेयरों में ट्रेड किया जाता है उसमें भी गिरावट आ सकती है
  • एक्सपीरियंस ट्रेडर्स की चालें आपको पेरशान कर सकती हैं
  • शुरुआती समय छोटे निवेशकों के लिए नहीं

दरअसल जानकार मानते हैं कि ट्रेडिंग के लिए शुरुआती समय ही सबसे बेस्ट टाइम होता है। शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे कारोबार के लिए खुलता है और पहले 15 मिनट में, शेयर बाजार पिछले दिन की खबरों पर रेस्पॉन्स देता है। उसके बाद शेयर बाजार में थोड़ी स्थिरता दिखती है।

यदि आप और कम रिस्क लेना चाहते हैं तो ट्रेडिंग टाइम को अधिकतम 11 बजे तक बढ़ाएँ और फिर पूरे दिन ग्राफ और चार्ट देखकर ट्रेड बढ़ाएं। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में कुछ भी तय नहीं है। शेयर बाजार कभी भी चढ़ या गिर सकता है।

best time to buy shares

शेयर खरीदने का सबसे अच्छा समय

शेयर बाजार में कब पैसा लगाना चाहिए?

यदि आप कुछ समय के लिए शेयर खरीद रहे हैं तो आपको जिस रेंज में शेयर खरीदने हैं उस रेट तक शेयर के आने का इंतजार करें। मान लीजिए कोई शेयर 100 रु पर है, मगर आपको उसका सही रेट 80 रु लगता है तो उस शेयर को 80 रु तक आने दें।

big profit share market tips

शेयर बाजार के खास टिप्स

शेयर खरीदते समय क्या ध्यान रखना चाहिए?

शेयर खरीदते समय 3 चीजें ध्यान रखनी जरूरी हैं :

  • पहला कि कंपनी के आगे ग्रोथ करने की कितनी उम्मीद है
  • दूसरा शेयर की वैल्यूएशन सही है या नहीं। कही शेयर महंगा तो नहीं
  • तीसरा किसी भी छोटी-बड़ी खबर से शेयर गिर सकता है। इसलिए रिस्क के लिए तैयार रहें
What is the 11am rule in trading

ट्रेडिंग में सुबह 11 बजे का नियम क्या है?

शेयर बाजार में कम से कम कितना पैसा लगा सकते हैं?

इसका जवाब है कि जितना गुड़ डालेंगे, उतना मीठा पाएंगे। यानी जितना अधिक लगाएंगे, उतना अधिक कमाएंगे। बाकी कोई शेयर 10 रु का है तो आप एक शेयर भी खरीद कर शेयर बाजार में शुरुआत कर सकते हैं।

हम रोजाना शेयर बाजार से कितना कमा सकते हैं?

इसका जवाब ऊपर दे दिया गया है कि जितना गुड़ उतना मीठा। मगर शेयर बाजार में रोजाना कमाने के लिए ट्रेडिंग करनी होगी, जो ज्यादा जोखिम वाली है। कुछ महीनों या सालों के लिए सोच कर निवेश करना कम जोखिम वाला है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article