SIP Best Date: जल्दी अमीर बनना हर किसी का सपना होता है। लेकिन जल्दी अमीर बनने के लिए सिर्फ निवेश या कमाई ही नहीं बल्कि कई चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो ये काम की साबित हो सकती है। म्यूचुअल फंड की SIP में आजकल लोगों की दिलचस्पी खासी बढ़ रही है, इसमें निवेश दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। SIP में निवेशक एक निश्चित तारीख को निवेश करते हैं। लेकिन अब निवेशकों के बीचे ये भी उलझन है कि ज्यादा रिटर्न पाने के लिए सिप में किस दिन निवेश किया जाए?
ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि हर कारोबारी दिन बाजार में हो रही उठा-पटक के चलते ऐसे किस दिन म्यूचुअल फंड के यूनिट खरीदी जा सके, जिस दिन इसकी एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) कम हो, जिससे निवेशकों को ज्यादा फायदा हो। तो आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस दिन SIP में निवेश करना फायदेमंद रहता है?
SIP के लिए कौन-सी तारीख है बेस्ट?
एसआईपी के लिए कौन सी डेट सबसे ज्यादा अच्छी है इसके लिए कुछ स्टडीज की गईं हैं। इन स्टडीज में सामने आया है कि अगर आप किसी महीने की 1, 10 या 25 तारीख को निवेश करते हैं तो आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वैसे तो तारीख का रिटर्न से कोई खास वास्ता नहीं है, अगर कोई अंतर है भी तो सालाना 0.2.-0.3% से कम ही रहता है।
इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि जैसे 10 हजार रुपए हर महीने से सालाना 12% की दर से रिटर्न पर 20 साल में ₹98 लाख से ज्यादा का फंड जमा होता है तो दूसरी तरफ में 0.2% अधिक रिटर्न मिलने पर कुछ हजार रुपये ही ज्यादा मिलेंगे।
तारीख का रिटर्न पर पड़ता है असर?
SIP में आप किसी भी डेट को पैसा डालें लम्बे समय में रिटर्न पर कोई खास असर नहीं डालता है, शॉर्ट टर्म में जरूर इसपर कुछ असर दिख सकता है। अगर आपका फोकस ज्यादा रिटर्न पाना और जल्दी अमीर बनना है तो आपको तारीख जैसे भ्रामक तथ्यों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। फाइनेंशियल एडवाइजर्स के मुताबिक आपको हमेशा सिप में महीने के शुरुआत में पैसा डाल देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि महीने के शुरुआत में 1 से 10 तारीख के बीच आमतौर पर सैलरी भी क्रेडिट हो जाती है ऐसे में 1, 5 और 7 तारीख को अपनी सैलरी क्रेडिट होने के हिसाब से तय कर लें और सिप में पैसा इन्वेस्ट कर दें। इससे पेमेंट चूकने के चांसेज कम हो जाते हैं।
इसके अलावा आपके पास एसआईपी को किश्त में बांटने का भी ऑप्शन होता है। आप इसे महीने की अलग-अलग तारीख को निवेश कर सकते हैं। इससे शॉर्ट टर्म की उठा-पटक के असर को कम करने में मदद मिलती है। मान लीजिए अगर आपको सिप में हर महीने 9000 लगाने हैं तो आप इसे कुछ पार्ट्स में कर सकते हैं जैसे कि 5 तारीख को ₹3000, 15 तारीख को ₹3,000 और 25 तारीख को ₹3,000। ऐसा करने से आप बाजार की उठा-पटक के इतर अलग अलग दिन के हिसाब से NAV खरीद सकते हैं।
अमीर बनना है तो ध्यान रखें ये बात
एसआईपी में आपको तारीख की बजाय अपने निवेश ड्यूरेशन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर आप लम्बे समय तक सिप में निवेश करेंगे तो आपको रिटर्न मिलन के चांसेस उतने ही ज्यादा बढ़ेंगे। इसके अलावा आपको बाजार की गिरावट में घबराना नहीं चाहिए और अपनी सिप को पॉज या बंद नहीं करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
