बिजनेस

कब गिरेगा सोना और चांदी का भाव, क्या कहता है ताजा अनुमान

Kab Sasta Hoga Sona: कुछ दिन पहले दिल्ली समेत देशभर के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे, फिर इनमें बड़ी गिरावट आई। इसके बावजूद शादी के सीजन में ये अभी भी आम और मिडिल क्लास की पहुंच से दूर हैं। आज फिर दोनों के दाम बढ़े हैं, जिससे खरीदारी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। आइए जानते हैं अनुमान क्या कहता है।

Image

सोना और चांदी कब होगा सस्ता

Kab Sasta Hoga Sona: कुछ दिनों पहले तक दिल्ली समेत देश भर के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गई थी। लेकिन हाल में बड़ी गिरावट भी हुई। फिर भी शादी के इस सीजन में यह आम लोगों और मिडिल क्लास की पहुंच से दूर है। हर किसी के मन में यह सवाल है कि कब आम लोगों तक पहुंचेगा सोना और चांदी का भाव? आज के ताजा रेट में सोना और चांदी में फिर तेजी देखने को मिली है, जहां सोना महंगा हुआ और चांदी के भाव भी बढ़े हैं, जिससे खरीदारी की योजना रखने वाले आम लोगों के लिए चिंता की लकीर खिंचती दिख रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रेट पिछले बंद भाव 1,41,669 रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,45,943 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। MCX पर चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 2,36,261 के मुकाबले 4% बढ़कर 252450 प्रति किलोग्राम हो गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 1,52,700 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। 29 जनवरी को यह 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड उच्च ऊंचाई पर पहुंच गया था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोने की कीमत 1,53,320 रुपये हो गई। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोना 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसकी कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोने का ताजा भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

सोना-चांदी के रेट पर क्या असर डालता

भारत में सोने और चांदी के रेट अक्सर ग्लोबर मार्केट, डॉलर के मुकाबले रुपये, मांग-आपूर्ति, और स्थानीय टैक्स या जीएसटी पर निर्भर करते हैं। पिछले कुछ महीनों के आंकड़े बताते हैं कि चांदी कुछ कुछ साल पहले 1 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास थी, लेकिन यह 28 जनवरी 2026 को 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो को पार कर गई थी। लेकिन हाल की गिरावट में अब यह कई स्थानों पर 2.5 लाख के आस-पास है। हाल के गिरावट के बाद सोने भी तेजी फिर शुरू हो गई, जिससे 10 ग्राम सोना 1.5 लाख से ऊपर तक पहुंच गया है। कुछ रिपोर्टें कहती हैं कि 2026 के अंत तक सोने का भाव 1.75-1.95 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 3.8-4.6 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है। इन रेटों का मतलब यह है कि आम भारतीय परिवार के लिए सोना-चांदी खरीदना पहले से कहीं अधिक महंगा हो गया है, खासकर त्योहारों और शादियों के लिये। चांदी का ताजा भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के शहरों में सोने के ताजा रेट

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151900₹139250₹113960
पटना₹151800₹139150₹113860
मुंबई₹151750₹139100₹113810
कोलकाता₹151750₹139100₹113810
चेन्नई₹153060₹140300₹120100
लखनऊ₹151900₹139250₹113960
मेरठ₹151900₹139250₹113960
कानपुर₹151900₹139250₹113960
अयोध्या₹151900₹139250₹113960
गाजियाबाद₹151900₹139250₹113960
नोएडा₹151900₹139250₹113960
गुरुग्राम₹151900₹139250₹113960
जयपुर₹151900₹139250₹113960
अहमदाबाद₹151800₹139150₹113860
पुणे₹151750₹139100₹113810
लुधियाना₹151900₹139250₹113960
गुवाहाटी₹151750₹139100₹113810
इंदौर₹151800₹139150₹113860
सूरत₹151800₹139150₹113860
नागपुर₹151750₹139100₹113810
चंडीगढ़₹151900₹139250₹113960
नासिक₹151780₹139130₹113840
बैंगलोर₹151750₹139100₹113810
वडोदरा₹151800₹139150₹113860
भुवनेश्वर₹151750₹139100₹113810
केरल₹151750₹139100₹113810
रायपुर₹151750₹139100₹113810
हैदराबाद₹151750₹139100₹113810
कटक₹151750₹139100₹113810

भारत के शहरों में चांदी के ताजा रेट

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,80028,0002,80,000
पटना2,80028,0002,80,000
मुंबई2,80028,0002,80,000
कोलकाता2,80028,0002,80,000
चेन्नई2,80028,0002,80,000
लखनऊ2,80028,0002,80,000
मेरठ2,80028,0002,80,000
कानपुर2,80028,0002,80,000
गाजियाबाद2,80028,0002,80,000
नोएडा2,80028,0002,80,000
अयोध्या2,80028,0002,80,000
गुरुग्राम2,80028,0002,80,000
चंडीगढ़2,80028,0002,80,000
जयपुर2,80028,0002,80,000
अहमदाबाद2,80028,0002,80,000
पुणे2,80028,0002,80,000
लुधियाना2,80028,0002,80,000
गुवाहाटी2,80028,0002,80,000
इंदौर2,80028,0002,80,000
सूरत2,80028,0002,80,000
नागपुर2,80028,0002,80,000
नासिक2,80028,0002,80,000
बैंगलोर2,80028,0002,80,000
वडोदरा2,80028,0002,80,000
भुवनेश्वर2,80028,0002,80,000
केरल2,80028,0002,80,000
रायपुर2,80028,0002,80,000
हैदराबाद2,80028,0002,80,000
कटक2,80028,0002,80,000
(डेटा सोर्स- गुडरिटर्न्स)

क्या भाव आम लोगों की पहुंच से बाहर जाएंगे?

कई बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि भाव उच्च रह सकते हैं क्योंकि वैश्विक अस्थिरता (जैसे भू-राजनीतिक तनाव) निवेशकों को सुरक्षित सम्पत्ति (सोना-चांदी) की ओर ले जाती है। औद्योगिक मांग, विशेषकर चांदी की, इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और EV क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय और निवेश बैंक सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं, जिससे अतिरिक्त मांग बनी हुई है। दूसरी तरफ, कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि भाव में गिरावट भी अस्थायी रूप से संभव है जब बाजार में मुनाफावसूली यानी लोग पहले से महंगे स्तर पर बेच रहे हैं, जिससे भाव नीचे भी आ सकते हैं। इन विचारों के बीच एक बात साफ है कि सोने-चांदी के भाव की दिशा बहुत हद तक ग्लोबल वित्तीय संकेतों और स्थानीय नीति (जैसे GST, इम्पोर्ट ड्यूटी में बदलाव) पर निर्भर करेगी। अगर सरकार चालू बजट में टैक्स कम करती है, तो कुछ राहत मिल सकती है और खरीद थोड़ी आसान बन सकती है।

आगे क्या होगा

अगर कीमतें बढ़ती रहीं तो सोने-चांदी की हाई डिमांड और वैश्विक अनिश्चितता के चलते भविष्य में इनकी कीमतें आज के स्तर से ऊपर भी जा सकती हैं। इससे आम लोगों के लिए खर्च और भी बढ़ सकता है। अगर सरकार पॉलिसी में बदलाव करती है यानी सरकारी टैरिफ या जीएसटी में राहत मिली, तो खरीद थोड़ी सस्ती हो सकती है और कीमतों पर दबाव कम हो सकता है। यानी कीमतें गिर सकती हैं। अगर बाजार में गिरावट आए तो भरपूर मुनाफावसूली, डॉलर मजबूत होना, या वैश्विक आर्थिक संकेतों में बदलाव से कीमतों में गिरावट भी संभव है और तब आम आदमी थोड़ी राहत महसूस करेगा।

आज के रुझान और अनुमानों के आधार पर कहा जा सकता है कि सोना और चांदी की कीमतें आम लोगों की पहुंच के काफी करीब या ऊपर बनी हैं और निकट भविष्य में खरीदारी पहले से महंगी ही रहने की संभावना अधिक है। लेकिन भविष्य को न केवल कीमतों के ऐतिहासिक रुझान बल्कि वैश्विक आर्थिक संकेत, सरकारी नीतियां और निवेशकों का व्यवहार कीमतों को तय करेगा। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह लें। भाव के उतार-चढ़ाव और टैक्स/बजट फैसलों पर नजर रखें, ताकि सही समय पर फैसला ले सकें।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल अनुमान के आधार पर लिखा गया है, सिर्फ जानकारी के लिए है निवेश की सलाह नहीं है। अगर आपको सोना-चांदी खरीदना है तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।)

End of Article