बिजनेस

चांदी का भाव आज का 3 फरवरी 2026: आज 24000 रुपये बढ़ी कीमत, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 February 2026: दो-तीन दिनों से चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हो रही थी। लेकिन आज फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। भारत पर अमेरिकी टैरिफ कम होने से यह आज भी जारी रह सकता है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg (13)

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 February 2026 : चांदी की कीमतों में दो-तीन दिनों से लगातार गिरावट हो रही थी। मंगलवार को चांदी की कीमतों में तीन दिन की भारी गिरावट खत्म हुई और कीमतों में तेज उछाल आया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 24,000 रुपये या 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गईं। पिछले दिन सोमवार को 52,000 रुपये की गिरावट के बाद चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह उछाल तीन दिन की भारी गिरावट के बाद आया, जिसमें चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये या करीब 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गईं थी, जो 29 जनवरी को इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी 29,372 रुपये, या 12.43 प्रतिशत बढ़कर 2,65,633 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह 2,70,398 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, जिसमें 34,137 रुपये, या 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। चांदी सोमवार को 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पहले शुक्रवार से सोमवार तक चांदी में 41 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे 1,63,632 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई । यह गिरावट 29 जनवरी को चांदी के 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आई।

वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत गिरकर 2,80,000 रुपये हो गई। गुरुवार को 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,59,500 रुपये किलो हो गई। दोपहर तक गिरकर 2,55,372 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,63,965 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) यहां अपने शहर के रेट देख सकते हैं। बाजार ओपन होने के बाद जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। कब सस्ता होगा सोना और चांदी, यहां क्लिक करके जानिए ताजा अनुमान

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,80028,0002,80,000
पटना2,80028,0002,80,000
मुंबई2,80028,0002,80,000
कोलकाता2,80028,0002,80,000
चेन्नई2,80028,0002,80,000
लखनऊ2,80028,0002,80,000
मेरठ2,80028,0002,80,000
कानपुर2,80028,0002,80,000
गाजियाबाद2,80028,0002,80,000
नोएडा2,80028,0002,80,000
अयोध्या2,80028,0002,80,000
गुरुग्राम2,80028,0002,80,000
चंडीगढ़2,80028,0002,80,000
जयपुर2,80028,0002,80,000
अहमदाबाद2,80028,0002,80,000
पुणे2,80028,0002,80,000
लुधियाना2,80028,0002,80,000
गुवाहाटी2,80028,0002,80,000
इंदौर2,80028,0002,80,000
सूरत2,80028,0002,80,000
नागपुर2,80028,0002,80,000
नासिक2,80028,0002,80,000
बैंगलोर2,80028,0002,80,000
वडोदरा2,80028,0002,80,000
भुवनेश्वर2,80028,0002,80,000
केरल2,80028,0002,80,000
रायपुर2,80028,0002,80,000
हैदराबाद2,80028,0002,80,000
कटक2,80028,0002,80,000

पिछले दिन चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमतें लगातार तीसरे दिन तेजी से गिरीं। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी 52,000 रुपये या करीब 17 प्रतिशत टूटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। शनिवार को चांदी 19 प्रतिशत, या 72,500 रुपये गिरकर 3.12 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। पिछले तीन सत्रों में चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये या करीब 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई हैं। 29 जनवरी को 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम था जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत थी। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमतें भी 1.2 डॉलर या 1.42 प्रतिशत गिरकर 83.49 डॉलर प्रति औंस रह गईं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क बातचीत के बीच डॉलर में उछाल और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण चांदी में गिरावट आई। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 में घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया, जो बाजार की उम्मीदों के विपरीत था, जिससे देश में कीमतों के लिए एक संभावित निकट समय का उत्प्रेरक खत्म हो गया। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोने ने सप्ताह की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ की और मजबूत डॉलर और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगले फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के रूप में नामित करने के कारण भारी बिकवाली के दबाव में रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article