बिजनेस

सोने का भाव आज का 3 फरवरी 2026: फिर आई तेजी, आज 5000 रु बढ़ी कीमत, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 February 2026: दो-तीन दिनों से सोने की कीमतों ने बड़ी गिरावट हो रही है। लेकिन यह थमती नजर आ रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price (6)

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 February 2026 : दो-तीन दिनों सेसोने की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही थी। लेकिन आज फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। सोने की कीमतों में तीन दिन की भारी गिरावट खत्म हुई और कीमतों में तेज उछाल आया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 5000 रुपये या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो सोमवार के बंद भाव 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। पीली कीमती धातु 29 जनवरी को अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 30,300 रुपये या करीब 17 प्रतिशत गिर गई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट वाला सोना 5.58% चढ़कर 149600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यानी सोमवार को 1,41,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह अपने उच्चतम स्तर 180,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से कीमतों में गिरावट जारी है।

वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत 1,54,080 रुपये हो गई। गुरुवार को 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोना 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,50,708 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,51,529 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले नीचे अपने शहर के रेट देख सकते हैं। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। कब सस्ता होगा सोना और चांदी, यहां क्लिक करके जानिए ताजा अनुमान

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 148746 रुपये प्रति 10 ग्राम150708 रुपये प्रति 10 ग्राम151529 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 148150 रुपये प्रति 10 ग्राम150105 रुपये प्रति 10 ग्राम150922 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 136251 रुपये प्रति 10 ग्राम138049 रुपये प्रति 10 ग्राम138801 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 111560 रुपये प्रति 10 ग्राम113031 रुपये प्रति 10 ग्राम113647 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 87016 रुपये प्रति 10 ग्राम88164 रुपये प्रति 10 ग्राम88645 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154080₹141250₹115600
मुंबई₹153930₹141100₹115450
कोलकाता₹153930₹141100₹115450
चेन्नई₹155670₹142700₹122100
पटना₹153980₹141150₹115500
लखनऊ₹154080₹141250₹115600
मेरठ₹154080₹141250₹115600
कानपुर₹154080₹141250₹115600
अयोध्या₹154080₹141250₹115600
गाजियाबाद₹154080₹141250₹115600
नोएडा₹154080₹141250₹115600
गुरुग्राम₹154080₹141250₹115600
चंडीगढ़₹154080₹141250₹115600
जयपुर₹154080₹141250₹115600
अहमदाबाद₹153980₹141150₹115500
पुणे₹153930₹141100₹115450
लुधियाना₹154080₹141250₹115600
गुवाहाटी₹153930₹141100₹115450
इंदौर₹153980₹141150₹115500
भोपाल₹153980₹141150₹115500
सूरत₹153980₹141150₹115500
नागपुर₹153930₹141100₹115450
नासिक₹153960₹141130₹115480
बैंगलोर₹153930₹141100₹115450
वडोदरा₹153980₹141150₹115500
भुवनेश्वर₹153930₹141100₹115450
कटक₹153930₹141100₹115450
केरल₹153930₹141100₹115450
रायपुर₹153930₹141100₹115450
हैदराबाद₹153930₹141100₹115450

पिछले दिन सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में कमजोर वैश्विक रुझानों और मजबूत डॉलर के बीच सोना टूटकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत पर भी बिकवाली का असर पड़ा। सोमवार को यह 12,800 रुपये, या 7.73 प्रतिशत गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले तीन सत्रों में, सोना 30,300 रुपये, या करीब 17 प्रतिशत गिरकर 29 जनवरी के 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गया है, क्योंकि तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की होड़ मच गई। वैश्विक बाजार में, सोने ने मंदी का रुख दिखाया, जिसमें हाजिर सोना 83.75 डॉलर या 1.72 प्रतिशत टूटकर 4,781.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क बातचीत के बीच डॉलर में उछाल और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण सोने में गिरावट आई। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 में घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया, जो बाजार की उम्मीदों के विपरीत था, जिससे देश में कीमतों के लिए एक संभावित निकट समय का उत्प्रेरक खत्म हो गया। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोने ने सप्ताह की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ की और मजबूत डॉलर और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगले फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के रूप में नामित करने के कारण भारी बिकवाली के दबाव में रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article