बिजनेस

ये कैसा CEO है भाई! कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए घटा लिया अपना वेतन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 3, 2023, 11:41 AM IST

How Much Satish Malhotra Earn: अमेजन, फेसबुक, गूगल या फिर माइक्रोसॉफ्ट ही क्यों ना हो जहां कंपनियां कर्मचार‍ियों की छंटनी कर रही हैं वहीं एक ऐसा बॉस भी है, जिसने कर्मचार‍ियों की सैलरी बढ़ाने के ल‍िए अपनी ही सैलरी में कटौती कर दी।

Image

सतीश मल्होत्रा 'द कंटेनर स्टोर' के CEO हैं।

Photo : BCCL

How Much Satish Malhotra Earn: अमेजन, फेसबुक, गूगल या फिर माइक्रोसॉफ्ट ही क्यों ना हो जहां कंपनियां कर्मचार‍ियों की छंटनी कर रही हैं वहीं एक ऐसा बॉस भी है, जिसने कर्मचार‍ियों की सैलरी बढ़ाने के ल‍िए अपनी ही सैलरी में कटौती कर दी। यह सुनकर आपको भले थोड़ा अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है। ऐसा करने वाले बॉस का नाम सतीश मल्‍होत्रा (Satish Malhotra) है।

सतीश मल्होत्रा कौन हैं?

सतीश मल्होत्रा, अमेरिकी र‍िटेल चेन कंपनी 'द कंटेनर स्टोर' (The Container Store) के CEO हैं। उन्‍होंने खर्चों में कमी और कंपनी के दूसरे कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में मदद करने के लिए अपनी मर्जी से वेतन में 10% की कटौती की है। फॉर्च्यून रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग में कंपनी की तरफ से बताया गया क‍ि मल्‍होत्रा का सालाना वेतन छह महीने की अवधि के लिए 9,25,000 डॉलर से घटकर 8,32,500 डॉलर हो जाएगा।

लोग कर रहे तारीफ

फरवरी 2021 से 'द कंटेनर स्टोर' की कमान संभाल रहे सतीश मल्होत्रा ने मुश्किल दौर में कर्मचारियों का ध्यान अपने से पहले रखा। प‍िछले साल मल्‍होत्रा का कुल कंपनसेशन 2.57 मिलियन डॉलर था। हालांक‍ि यह साफ नहीं हो पाया है क‍ि मल्‍होत्रा के इस कदम के बाद कर्मचारियों का एवरेज इंक्रीमेंट क्‍या होगा? हालांकि उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article