RPSC Rajasthan Protection Officer Exam City Slip 2026 Released: आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 12 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
कब होगी आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षआ 15 नवंबर को जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Rajasthan Protection Officer Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Rajasttha Protection Officer Exam City Slip 2026 Released लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी
RPSC Rajasthan Protection Officer Exam Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है एक से दो दिन के भीतर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- माता पिता का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
एडमिट कार्ड में गलती पाए जाने पर क्या करें
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम या किसी अन्य प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल मेल आईडी पर ईमेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।
