अध्यात्म

Weekly Horoscope : महालाभ का टाइम हुआ स्टार्ट, इन 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेंगे आने वाले 7 दिन

Weekly Horoscope 09 to 15 November 2026: 9 नवंबर से शुरू होने वाला यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास साबित होने वाला है। इन राशि वालों को हर तरफ से लाभ मिलने की उम्मीद है।

Image

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

Weekly Horoscope 09 to 15 November 2026: नवंबर का यह सप्ताह ग्रहों की स्थिति के लिहाज से कई राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है। इस सप्ताह सूर्य तुला राशि और गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे। शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेंगे। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को रात 2 बजकर 48 मिनट तक चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद वे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा लगभग सवा दो दिन में अपनी राशि बदलते हैं, इसलिए सप्ताह के दौरान सभी राशियों के करियर, बिजनेस, फाइनेंस और लव लाइफ पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस सप्ताह कर्क, सिंह और तुला राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। तुला, मेष और मीन राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए जॉब में प्रोग्रेस के संकेत हैं, जबकि वृषभ और मीन राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप का विशेष महत्व है। सोमवार को व्रत रखें और भगवान शिव की पूजा करके सप्ताह की शुरुआत करें। प्रतिदिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राहु और केतु के प्रभाव को देखते हुए बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 09 से 15 नवंबर का सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कई रुके हुए काम पूरे कराने वाला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा की स्थिति धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छी रहेगी, लेकिन मंगलवार को अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी दे सकता है। इस दौरान अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें। गुरु का पंचम भाव में गोचर स्टूडेंट्स के लिए फेवरेबल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शनि का बारहवें भाव में गोचर होने के बावजूद जॉब में प्रोग्रेस के रास्ते खुलेंगे और लंबे समय से अटके नौकरी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ सकती है। मेष और कुंभ राशि के मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी इमेज मजबूत करने का मौका मिलेगा। गुरुवार को स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है, इसलिए काम के साथ आराम को भी महत्व दें। शुक्र का द्वितीय भाव में गोचर धन और पारिवारिक मामलों में सहयोग देगा। इस सप्ताह फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देने से फायदा होगा।

इस सप्ताह का उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला। शुभ अंक: 05 और 06। भाग्य प्रतिशत: 60%

वृषभ राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह जॉब और बिजनेस के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या बेहतर जॉब का अवसर मिल सकता है। बैंकिंग, आईटी और मैनेजमेंट फील्ड में काम करने वाले लोगोंके लिए समय अच्छा रहेगा। जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे लोगों की बातचीत आगे बढ़ सकती है। फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर बनाने के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुक्र और बुध की अनुकूल स्थिति आर्थिक मामलों में सहयोग देगी। गुरुवार के बाद धार्मिक यात्रा या किसी तीर्थ स्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाने और नए क्लाइंट से संपर्क बनाने में सफल रहेंगे। मैनेजमेंट और आईटी सेक्टर के प्रोफेशनल्स को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में भी सुखद माहौल रहेगा। हालांकि, किसी बड़ी प्रॉपर्टी डील को फाइनल करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट अच्छी तरह चेक करें।

इस सप्ताह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सुंदरकांड का नियमित पाठ करते रहें। बुधवार को मूंग का दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी। शुभ अंक: 06 और 08। भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और एजुकेशन के लिहाज से अच्छा रह सकता है। मंगलवार से गुरुवार के बीच चंद्रमा और गुरु की स्थिति स्टूडेंट्स को विशेष लाभ दे सकती है। पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर होंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने का मौका मिलेगा। शनि और सूर्य की स्थिति भी आपके लिए सहयोगी रहेगी। बुधवार के बाद बिजनेस से जुड़ी योजनाएं अपने अंतिम चरण में पहुंच सकती हैं। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा होने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। सरकारी कामकाज में लंबे समय से आ रही रुकावट दूर होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में तुला राशि के सूर्य की स्थिति सहयोग देगी। जो लोग लंबे समय से किसी नई डील या प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनके प्रयास आगे बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह अपनी कम्युनिकेशन स्किल का सही इस्तेमाल करें। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खोल सकती है।

इस सप्ताह का उपाय: प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बुधवार को उड़द और गुड़ का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला। शुभ अंक: 04 और 08। भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन बुधवार से परिस्थितियों में सुधार आने के संकेत हैं। शुरुआती दिनों में जरूरी कामों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। इसके बाद बुधवार से शनिवार तक चंद्रमा और गुरु की स्थिति धार्मिक कार्यों, तीर्थ यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा या करियर से जुड़े मामले में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोगोंके लिए भी सप्ताह अच्छा रहेगा। तुला राशि में सूर्य का गोचर आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर बना सकता है। पुराने पेमेंट मिलने और किसी नई डील पर बातचीत आगे बढ़ने के संकेत हैं। इस सप्ताह आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। भगवान विष्णु की उपासना से मानसिक शांति मिलेगी। फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। नौकरी करने वाले लोगों को भी अपने काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनने से परिवार में उत्साह रहेगा।

इस सप्ताह का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और प्रतिदिन सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। शुभ अंक: 05 और 07। भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर, बिजनेस और पर्सनल लाइफ में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। मंगलवार के बाद चंद्रमा की स्थिति आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगी। गुरु का तृतीय भाव में गोचर मीडिया, आईटी और एजुकेशन सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा है। पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और करियर को लेकर बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। गुरुवार को रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से किसी पेमेंट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। शुक्रवार के बाद चंद्रमा का गोचर राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभ के अवसर बना सकता है। आपकी पब्लिक इमेज बेहतर होगी और सामाजिक संपर्कों से फायदा मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह करियर से जुड़े फैसले लेते समय अपनी स्किल और अनुभव पर भरोसा रखें।

इस सप्ताह का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और प्रतिदिन तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद। शुभ अंक: 01 और 02। भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह नौकरी और बिजनेस में बदलाव के अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं तो मंगलवार से शुक्रवार के बीच प्रयास तेज करें। सूर्य की स्थिति आपके प्रयासों को सफलता दिलाने में सहयोग कर सकती है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा का गोचर धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छा रहेगा। फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगोंको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संतान की प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा और उनकी पढ़ाई या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने के लिए भी सप्ताह अच्छा है। हालांकि, शनि का सप्तम भाव में गोचर लव लाइफ और मैरिड लाइफ में कुछ दूरी या गलतफहमी पैदा कर सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें और किसी भी मुद्दे को लंबा न खींचें। पिता का आशीर्वाद आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रतिदिन उनके चरण स्पर्श करें और उनका सम्मान करें।

इस सप्ताह का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: हरा और नीला। शुभ अंक: 05 और 06। भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन, बिजनेस और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के दूसरे दिन चंद्रमा का आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर धन लाभ के अवसर बना सकता है। सूर्य का आपकी राशि में गोचर भी बिजनेस और प्रोफेशनल मामलों में एक्टिविटी बढ़ाएगा। शुक्र और मंगल की स्थिति के कारण गुरुवार के बाद एजुकेशन, बैंकिंग और मीडिया फील्ड में काम करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगोंकी इनकम में सुधार होगा और पुराने संपर्कों से कोई अच्छी डील मिल सकती है। मीन राशि में शनि का गोचर भी आर्थिक मामलों में सहयोग दे रहा है। लंबे समय से रुका पैसा मिलने के चांस हैं। परिवार में किसी शुभ काम की प्लानिंग बन सकती है। लव लाइफ में भी आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा करें और पिता का आशीर्वाद लें। आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग आने वाले समय में भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

इस सप्ताह का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद। शुभ अंक: 06 और 07। भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह रुके हुए काम पूरे कराने और करियर में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। मंगलवार को चंद्रमा का आपकी राशि में प्रवेश होने से मानसिक ऊर्जा और काम करने का उत्साह बढ़ सकता है। लंबे समय से अटका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। शनि का पंचम भाव में गोचर स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मेहनत का परिणाम मिल सकता है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। राशि स्वामी मंगल की स्थिति रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। प्रॉपर्टी, जमीन और निर्माण से जुड़े कामों में प्रोग्रेस के संकेत हैं। बिजनेस करने वाले लोग किसी नई डील को लेकर आगे बढ़ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को भी अपनी पोजिशन मजबूत करने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ किसी बड़े धार्मिक आयोजन की प्लानिंग बन सकती है। शनिवार को दोस्तों के साथ यात्रा के योग हैं। इस सप्ताह अपने प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट मजबूत करें, इससे भविष्य में भी फायदा मिल सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और भगवान हनुमान की पूजा करें।

शुभ रंग: लाल और पीला। शुभ अंक: 05 और 08। भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और फाइनेंशियल मामलों में अच्छा रह सकता है। गुरु का भाग्य भाव में गोचर आपके लिए सकारात्मक अवसर बना रहा है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन की संभावना मजबूत हो सकती है। लंबे समय से जिस नई जिम्मेदारी या बेहतर पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं, उससे जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। सूर्य की स्थिति राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छी है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या सीनियर अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। शनि का चतुर्थ भाव में गोचर प्रॉपर्टी और फाइनेंशियल मामलों में सुधार के अवसर दे सकता है। स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत हैं। गुरुवार को चंद्रमा की स्थिति नौकरी में पदोन्नति या नए प्रस्ताव से जुड़ी अच्छी खबर दे सकती है। जॉब में मेष और मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। शुक्र की स्थिति भी आपके लिए सपोर्टिव रहेगी। बिजनेस में पुराने कामों को आगे बढ़ाने और नई प्लानिंग पर काम करने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह अपनी मेहनत और प्रोफेशनल स्किल पर भरोसा रखें।

इस सप्ताह का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। शुभ अंक: 03 और 09। भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह जॉब चेंज और करियर ग्रोथ के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। मंगलवार से शुक्रवार के बीच नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। गुरु अष्टम भाव और शनि आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और सूर्य की स्थिति आपके प्रयासों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। बुध का गोचर भी अनुकूल है। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई और करियर से जुड़े मामलों में सफलता के चांस हैं। नौकरी करने वालों को किसी पुराने काम में सफलता मिलने या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बिजनेस में लंबे समय से रुके हुए लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। किसी नई डील या प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं, उन्हें इंटरव्यू और नए अवसरों के लिए प्रयास जारी रखने चाहिए। हनुमान जी की पूजा से मन में कॉन्फिडेंस बना रहेगा। इस सप्ताह अपनी प्लानिंग को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। करियर और फाइनेंशियल मामलों में आपकी मेहनत का फायदा मिल सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें और हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। शुभ अंक: 03 और 09। भाग्य प्रतिशत: 80%

कुंभ राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बिजनेस, इनकम और नौकरी के लिहाज से अच्छा रह सकता है। मंगलवार से गुरुवार के बीच का समय नई बिजनेस प्लानिंग और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए उपयोगी रहेगा। शुक्रवार को चंद्रमा का एकादश भाव में गोचर बड़ा आर्थिक लाभ दिलाने के अवसर बना सकता है। पुराने क्लाइंट या प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट से कोई अच्छी डील मिल सकती है। शनि का द्वितीय भाव में गोचर आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत करने में सहयोग करेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और नई जिम्मेदारी मिलने के चांस हैं। घर के निर्माण या रिनोवेशन से जुड़ा कोई काम भी शुरू हो सकता है। बिजनेस में शुक्र का गोचर सहयोगी रहेगा और पुराने कामों से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में सेविंग पर भी ध्यान दें। भगवान विष्णु की नियमित पूजा करने से मन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

इस सप्ताह का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा। शुभ अंक: 03 और 09। भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2026 तक)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों और करियर के लिहाज से बेहद अच्छा रह सकता है। गुरुवार के बाद चंद्रमा का दशम भाव में गोचर नौकरी और बिजनेस में नए अवसर बनाएगा। गुरु का छठे भाव में गोचर होने के बावजूद शनि की स्थिति नौकरी में प्रमोशन और जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत दे रही है। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या बेहतर पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी गुरुवार का दिन लाभकारी रह सकता है। बिजनेस करने वाले लोगोंको पुराने क्लाइंट और नए संपर्कों से फायदा मिलने के चांस हैं। फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत होगी और इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी पोजिशन मजबूत करने का मौका मिलेगा। हालांकि, इस सप्ताह ज्यादा यात्रा करने से बचें और जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। नौकरी और बिजनेस में आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। लव लाइफ में भी बातचीत और तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

इस सप्ताह का उपाय: प्रतिदिन श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। शुभ अंक: 05 और 06। भाग्य प्रतिशत: 80%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article