अगर आप नवंबर में नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी पॉपुलर SUV Victoris पर शानदार डिस्काउंट और कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है। नवंबर 2026 में इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ग्राहकों को 1.51 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और स्पेशल दिवाली ऑफर शामिल हैं। आइए जानते हैं Victoris पर मिलने वाले सभी ऑफर्स, इंजन ऑप्शन और माइलेज की डिटेल-
Victoris पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स
Maruti Victoris के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 30,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये तक का सेल्स ऑफर मिल रहा है।
इसके अलावा, ग्राहकों को 11,000 रुपये तक का स्पेशल दिवाली बुकिंग डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल 11 नवंबर 2026 तक वैलिड है। वहीं, Tata Tiago, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Hyundai i10 और Hyundai i20 जैसी कारों को एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त कॉम्पिटिशन एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
पुरानी कार को स्क्रैप करवाने वाले ग्राहकों के लिए 45,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस भी उपलब्ध है। हालांकि, स्क्रैपेज बोनस लेने वाले ग्राहक एक्सचेंज बेनिफिट का फायदा नहीं उठा सकते।
वहीं, Victoris के पेट्रोल वेरिएंट पर भी 1.51 लाख रुपये तक के डिस्काउंट और CNG वेरिएंट पर 80,100 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इन दोनों वेरिएंट पर कोई अतिरिक्त ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन
Maruti Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच है। इसमें तीन पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 103bhp पावर वाला 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, दूसरा 116bhp वाला 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और तीसरा 89bhp वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन है।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ e-CVT गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। CNG वेरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसके टॉप माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट में AWD का विकल्प भी मिलता है।
कितना है Victoris का माइलेज?
माइलेज की बात करें तो Victoris का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट 28.56kmpl की ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देता है। माइल्ड हाइब्रिड मैनुअल की माइलेज 21.18kmpl और ऑटोमैटिक की 21.06kmpl है। AWD ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.07kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वेरिएंट 27.02km/kg की माइलेज देने में सक्षम है।
ऐसे में ज्यादा माइलेज और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली एसयूवी खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए नवंबर में Victoris एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
