बिजनेस

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ₹15 लाख लगाने पर हर महीने मिलेंगे ₹9,250, जानें 5 जरूरी नियम

अगर आप शेयर बाजार में निवेश को लेकर सहज नहीं हैं तो आपको फिक्स रिटर्न वाले निवेश माध्यम को चुनना चाहिए। आपको लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम' (MIS) एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Image

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर टेंशन नहीं लेना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम' (MIS) के बारे में बता रहे हैं। इस स्कीम में निवेश कर आप फिक्स रिटर्न हर महीने पा सकते हैं। आइए इस सेविंग स्कीम के बारे में सबकुछ जानते हैं।

अभी मिल रहा 7.4% सालाना ब्याज

पोस्ट ऑफिस MIS में अभी 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है, जिसका भुगतान हर महीने किया जाता है। खाता खोलते समय जो ब्याज दर लागू होती है, वह पूरे 5 साल की अवधि तक स्थिर रहती है। इसमें कम से कम ₹1,000 जमा किए जा सकते हैं।

अधिकतम 15 लाख निवेश की सीमा

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम' (MIS) में निवेश की सीमा तय है। अगर आप सिंगल अकाउंट खोलते हैं तो अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं, ज्वाइंट अकाउंट में यह सीमा बढ़कर 15 लाख रुपये पहुंच जाती है। पति—पत्नी ज्वाइंट अकाउंट खोलकर 15 लाख रुपये निवेश कर हर महीने पेंशन के तौर पर ₹9,250 प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे मिलेंगे हर महीने ₹9,250

अभी एमआईएस स्कीम पर 7.4% सालाना की दर से ब्याज मिल रही है। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खोलकर ₹15 लाख निवेश करते हैं तो सालाना ₹1,11,000 या हर महीने ₹9,250 का ब्याज मिलेगा। पांच वर्षों में कुल ब्याज ₹5.55 लाख होगा, और मैच्योरिटी पर मूल राशि वापस मिल जाएगी।

निवेश से पहले इन बातों की जानकारी जरूरी

1. निवेश की सीमा: ₹15 लाख की सीमा केवल ज्वाइंट अकाउंट पर लागू होती है। संयुक्त खाताधारकों का हिस्सा बराबर होता है, और सभी MIS खातों को मिलाकर प्रत्येक व्यक्ति का कुल हिस्सा ₹9 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।

2. कई खाते खोलने से बचें: जमा राशि को कई खातों में बांटने से निवेश की सीमा नहीं बढ़ती है। यह सीमा प्रति व्यक्ति है, न कि प्रति खाता।

3. पांच साल के लॉक-इन को ध्यान में रखें: खाता पांच साल बाद मैच्योर होता है। पहले साल में खाता समय से पहले बंद करने की अनुमति नहीं है, और बाद में पैसे निकालने पर कुछ कटौती हो सकती है।

4. जुर्माने को देखें: अगर आप एक साल के बाद लेकिन तीन साल से पहले खाता बंद करते हैं, तो जमा राशि में से 2% की कटौती की जाएगी। तीन साल के बाद लेकिन मैच्योरिटी से पहले खाता बंद करने पर 1% की कटौती होगी। सरकारी नीतियों में बदलाव के साथ ये नियम भी बदल सकते हैं।

5. टैक्स का ध्यान रखें: मासिक ब्याज पर आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। साथ ही, पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत MIS जमा राशि पर धारा 80C के तहत मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिलता है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article