बिजनेस

Idea का शेयर बना रॉकेट, सुबह-सुबह आई इस खबर के दम पर 8% चढ़ा, अभी और कितना भगेगा?

Vodafone Idea का शेयर दो दिन से रॉकेट बना हुआ है। बाजार में भारी गिरावट के बावजूद भी शेयर में लगातार तेजी जारी है। शुक्रवार को भी ओपनिंग सेशन में इसके शेयर में 8% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। एनालिस्ट और ब्रोकरेज भी इसे लेकर बुलिश हैं। जानें यहां से यह शेयर और कितना भाग सकता है। इसके अलावा किसने क्या टारगेट दिया है?

Image

और कितना भागेगा (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

टेलीकॉम सेक्टर की संकटग्रस्त कंपनी Vodafone Idea के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में AGR (Adjusted Gross Revenue) मामले में सरकार से मिली बड़ी राहत की पुष्टि की है। इसकी जानकारी के बाद Vodafone Idea का शेयर एक ही दिन में करीब 8% तक उछल गया। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया कि FY07 से FY19 तक के AGR बकाये फिलहाल फ्रीज कर दिए गए हैं और अब इनका भुगतान मार्च 2026 से चरणबद्ध तरीके से होगा।

VI Filing

VI Filing

कितनी रकम, कब से होगी पेमेंट?

Vodafone Idea के मुताबिक AGR बकाये पर अगले छह साल तक यानी मार्च 2026 से मार्च 2031 के बीच अधिकतम 124 करोड़ रुपये सालाना चुकाने होंगे। इसके बाद मार्च 2032 से मार्च 2035 तक करीब 100 करोड़ रुपये सालाना भुगतान का प्रावधान रहेगा। कुल मिलाकर यह राहत कंपनी के कैश फ्लो पर दबाव को काफी हद तक कम करती है और यही वजह है कि बाजार ने इस खबर को पॉजिटिव लिया।

शेयर में आई तेजी के पीछे असली वजह

AGR बकाये का फ्रीज होना और भुगतान का लंबा शेड्यूल Vi के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। निवेशकों को यह भरोसा मिला है कि अब कंपनी पर तत्काल दिवालिया होने जैसा खतरा नहीं है। इसी सेंटीमेंट के चलते Idea के शेयर में लगातार दूसरे सत्र में खरीदारी दिखी और ट्रेडिंग वॉल्यूम भी जोरदार रहा।

किसके फेवर में टेक्निकल एनालिसिस?

टेक्निकल चार्ट्स पर Vodafone Idea फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रहा है। शेयर 5-day, 20-day, 50-day, 100-day और 200-day सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म ट्रेंड को पॉजिटिव दिखाता है। ET Now पैनलिस्ट व मार्केट एक्सपर्ट वैशाली पारेख के मुताबिक 10.25–10.50 रुपये का जोन मजबूत सपोर्ट बन चुका है। जब तक शेयर 10.50 के ऊपर है, तब तक अपट्रेंड बरकरार माना जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने शॉर्ट टर्म में 13.50 से 14 रुपये तक का टारगेट दिया है।

आगे कितना भाग सकता है Idea का शेयर?

एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर शेयर 12.50 रुपये के ऊपर टिक जाता है, तो अगला टारगेट 13.50 से 14 रुपये का हो सकता है। ET Now पर Kunal Bothra ने भी AGR राहत के बाद Vi पर BUY रेटिंग देते हुए 15 रुपये का टारगेट दिया है। हालांकि, ब्रेकआउट फेल होने की स्थिति में 10 रुपये का लेवल अहम स्टॉप-लॉस माना जा रहा है। शुक्रवार को शेयर 12.20 रुपये पर ओपन हुआ। इसके बाद इंट्रा डे में 8 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 12.52 तक गया। हालांकि, टॉप लेवल से हल्का कंसोलिडेशन दिखा और फिर 11.70 रुपये के इंट्रा डे लो तक गिर गया।

निवेशकों के लिए क्या अहम?

AGR राहत से Vodafone Idea को सांस जरूर मिली है, लेकिन कंपनी की फंडिंग जरूरतें और 5G रोलआउट जैसी चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में यह स्टॉक हाई-रिस्क, हाई-रिवार्ड कैटेगरी में आता है। शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए इसमें मोमेंटम है, जबकि लॉन्ग-टर्म निवेशकों को हर उछाल पर फंडामेंटल अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी होगी।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article