Upcoming IPO: शेयर बाजार (Stock Market) में अगले कारोबारी हफ्ते 2 कंपनियों के आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। इनमें विंसिस आईटी सर्विसेज (Vinsys IT Services) का आईपीओ (IPO) 1 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। ये पब्लिक इश्यू 4 अगस्त को बंद होगा। सब्सक्रिप्शन शुरू होने से पहले ही इसका आईपीओ ग्रे मार्केट में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरा आईपीओ है ओरियाना पावर (Oriana Power) का, जिसका शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर है। आगे जानिए दोनों की डिटेल।
विंसिस आईटी सर्विसेज
विंसिस आईटी आईपीओ में 121-128 रुपये के दायरे में अपने शेयर पेश करेगी। निवेशक 1 लॉट में 1,000 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिनकी कीमत 128,000 रुपये होगी। आईपीओ वॉच के अनुसार, विंसिस आईटी का शेयर 30 रुपये प्रति शेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी पर चल रहा है। इसका मतलब है कि विंसिस आईटी शेयरों को करीब 23 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिल सकता है।
ओरियाना पावर का आईपीओ
ओरियाना पावर का आईपीओ भी 1 अगस्त को खुलने वाला है। कंपनी आईपीओ के जरिए 59.66 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका आईपीओ 3 अगस्त को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 115 रु से 118 रु प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। ओरियाना पावर आईपीओ एनएसई पर लिस्ट होगा।
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार ओरियाना पावर का शेयर इस समय 110 रु का प्रीमियम दिखा रहा है। यानी ये शेयर काफी अच्छा रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि ये प्रीमियम शेयर की लिस्टिंग से पहले घट भी सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
