बिजनेस

पावर ग्रिड ने किया डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान, जानें कब तक मिलेगा पैसा

Power Grid Dividend Record Date: पावर ग्रिड 10 मार्च 2008 से अब तक 35 बार डिविडेंड दे चुकी है। फिलहाल इसकी डिविडेंड यील्ड करीब 4.88 फीसदी है। अब पावर ग्रिड 8 अगस्त को उन एलिजिबल शेयरधारकों के नाम फिक्स करेगी, जिन्हें डिविडेंड दिया जाना है।

Image

पावर ग्रिड ने की डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि फिक्स

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पावर ग्रिड ने किया डिविडेंड का ऐलान
  • 8 अगस्त रहेगी रिकॉर्ड
  • 11 सितंबर तक आएगा पैसा

Power Grid Dividend Record Date: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Corporation) एक सरकारी कंपनी है। इसने शेयरों पर डिविडेंड (Dividend) देने का ऐलान किया है। कंपनी हर शेयर पर 4.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। पावर ग्रिड ने डिविडेंड के लिए 8 अगस्त को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है।

क्या होती है रिकॉर्ड डेट

रिकॉर्ड डेट वे तिथि होती है, जिस डेट पर कंपनी उन शेयरधारकों की पहचान करती है, जिन्हें डिविडेंड के लिए एलिजिबल माना जाता है। पावर ग्रिड 8 अगस्त को उन एलिजिबल शेयरधारकों के नाम फिक्स करेगी, जिन्हें डिविडेंड दिया जाना है।

कब मिलेगा डिविडेंड का पैसा

पावर ग्रिड अभी इस डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद डिविडेंड का पैसा 11 सितंबर तक शेयरधारों को दे दिया जाएगा। इस समय तिमाही नतीजे पेश पेश करने का सीजन चल रहा है और कंपनियां अपने तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड का ऐलान करती हैं।

कई बार दिया है डिविडेंड

ट्रेंडलाइन के डेटा के मुताबिक पावर ग्रिड 10 मार्च 2008 से अब तक 35 बार डिविडेंड दे चुकी है। फिलहाल इसकी डिविडेंड यील्ड करीब 4.88 फीसदी है।

मार्च तिमाही के नतीजे

मार्च तिमाही में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का प्रोफिट 4,320.43 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4156.44 करोड़ रु का मुनाफा कमाया था। यानी इसके मुनाफे में 4 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी।

शेयर ने दिया है अच्छा रिटर्न

  • बीएसई पर आज कंपनी का शेयर 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ
  • बीते 5 दिन में यह 2.39 फीसदी चढ़ा है
  • 1 महीने में ये सिर्फ 0.60 फीसदी उछला है
  • 6 महीनों में इसने 14.53 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2023 में अब तक शेयर ने 16.7 फीसदी फायदा कराया है
  • शेयर का एक साल का रिटर्न 19.18 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article