बिजनेस

दुनिया में बज रहा UPI का डंका, रियल टाइम ट्रांजेक्शन में 50% अकेला भारत UPI से हो रहा

UPI: UPI का हमारा प्लेटफॉर्म आज दुनिया को अजूबा लग रहा है। हमारे पास वह सामर्थ्य है, जिसे दुनिया मान रही है। यह हमारे तकनीकी कौशल, नवाचार और डिजिटल बुनियादी ढांचे का प्रमाण है।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को सिर्फ डिजिटल पेमेंट ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव वर्ल्ड, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल सेक्टर में भी अग्रणी बनना होगा।

Image

UPI (Pic credit: canva)

UPI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए भारत के डिजिटल सामर्थ्य पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का भारतीय प्लेटफॉर्म आज दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है। पीएम मोदी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि दुनिया में होने वाले रियल टाइम ट्रांजेक्शन का 50% हिस्सा अकेले भारत में, और वह भी UPI के माध्यम से होता है।

उन्होंने कहा, “UPI का हमारा प्लेटफॉर्म आज दुनिया को अजूबा लग रहा है। हमारे पास वह सामर्थ्य है, जिसे दुनिया मान रही है। यह हमारे तकनीकी कौशल, नवाचार और डिजिटल बुनियादी ढांचे का प्रमाण है।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को सिर्फ डिजिटल पेमेंट ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव वर्ल्ड, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल सेक्टर में भी अग्रणी बनना होगा।

डिजिटल क्रांति जरुरी

देश के युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनौती दी कि क्यों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल इनोवेशन में हम दूसरों पर निर्भर रहें? “क्यों हमारा धन देश से बाहर जाए? हमें अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा और ऐसे समाधान तैयार करने होंगे जो दुनिया भर में इस्तेमाल हों,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि डिजिटल क्रांति के चलते आज भारत गांव-गांव में तेज, सुरक्षित और आसान भुगतान प्रणाली उपलब्ध करा रहा है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और आम लोगों का जीवन आसान हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत डिजिटल इनोवेशन का वैश्विक नेता बनेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article