बिजनेस

आयकर कानूनों में बड़े सुधार हुए, लेकिन हंगामे में छुप गई खबर: पीएम मोदी

PM Modi On Income Tax Bill: लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने दर्जनों पुराने कानूनों को सरल बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया, “इस बार इनकम टैक्स में भी बड़ा सुधार किया गया है। हमने 280 से ज्यादा धाराएं खत्म की हैं।

Image

PM Modi Independence Day Live speech

PM Modi On Income Tax Bill: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने आयकर कानूनों में बड़े सुधार किए हैं, लेकिन संसद में हुए हंगामे के बीच कई लोग इस बदलाव को देख ही नहीं पाए। उन्होंने इसे देश की अर्थव्यवस्था और करदाताओं के लिए अहम कदम बताया।

लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने दर्जनों पुराने कानूनों को सरल बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया, “इस बार इनकम टैक्स में भी बड़ा सुधार किया गया है। हमने 280 से ज्यादा धाराएं खत्म की हैं। 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स को शून्य कर दिया गया है, जिससे नागरिकों का जीवन आसान हुआ है।” पीएम ने यह भी कहा कि सरकार ने अंग्रेजों की दंड संहिता को खत्म कर नई न्याय संहिता लागू की है।

आर्थिक मोर्चे पर भी भारत आगे बढ़ रहा

आर्थिक मोर्चे पर पीएम मोदी ने कहा कि आज महंगाई नियंत्रण में है, विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत है और वैश्विक रेटिंग एजेंसियां लगातार भारत की अर्थव्यवस्था की सराहना कर रही हैं। उनका कहना था, “हम चाहते हैं कि इस बढ़ती अर्थव्यवस्था का लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग तक पहुंचे। देश में नए सेक्टरों में लगातार अवसर बढ़ रहे हैं।”

UPI का बज रहा डंका

डिजिटल लेनदेन पर उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “UPI का हमारा प्लेटफॉर्म आज दुनिया को अजूबा लग रहा है। रियल-टाइम ट्रांजेक्शन में 50% हिस्सा अकेले भारत का है। मैं देश के युवाओं को चुनौती देता हूं कि क्रिएटिव वर्ल्ड और सोशल मीडिया जैसे क्षेत्र में भी हम आत्मनिर्भर बनें और अपना धन देश के भीतर ही रखें। मुझे आपके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है।”

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article