बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 6 IPO, सभी होंगे SME, पैसा रखें तैयार

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 6 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। ये 6 के 6 आईपीओ कैटेगरी के होंगे। इनमें से एक भी मेनबोर्ड का आईपीओ नहीं खुलेगा। 6 आईपीओ में गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड, अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड, एपेक्स इकोटेक लिमिटेड, आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड, राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड और राजेश पावर सर्विसेज लिमिटेड शामिल हैं।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 6 IPO
  • 6 के 6 आईपीओ होंगे SME
  • सोमवार से लगा सकेंगे पैसा

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 6 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। ये 6 के 6 आईपीओ कैटेगरी के होंगे। इनमें से एक भी मेनबोर्ड का आईपीओ नहीं खुलेगा। 6 आईपीओ में गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड, अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड, एपेक्स इकोटेक लिमिटेड, आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड, राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड और राजेश पावर सर्विसेज लिमिटेड शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड25 नवंबर02 दिसंबर319-335 रु400 शेयर
अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड26 नवंबर03 दिसंबर123-130 रु1000 शेयर
एपेक्स इकोटेक लिमिटेड27 नवंबर04 दिसंबर75 रु1600 शेयर
आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड27 नवंबर04 दिसंबर71-73 रु1600 शेयर
राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड28 नवंबर05 दिसंबर105-108 रु1200 शेयर
राजेश पावर सर्विसेज लिमिटेड29 नवंबर06 दिसंबर78-83 रु1600 शेयर

क्या है IPO का फायदा

शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले नए-नए आईपीओ (IPO) की तलाश में रहते हैं। आईपीओ से शॉर्ट टर्म में कमाई की उम्मीद रहती है।

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं।

आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article