बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहे हैं तीन नए IPO, 19 मार्च से मिलेगा निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Upcoming IPO Next Week: अगले कारोबारी हफ्ते में 3 आईपीओ खुलेंगे। ये तीनों एसएमई आईपीओ होंगे। अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ में छठा फूड्स, ओमफर्न इंडिया और विश्वास एग्री सीड्स शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 3 आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 3 आईपीओ
  • 19 मार्च को खुलेगा पहला इश्यू
  • तीनों होंगे एसएमई आईपीओ

Upcoming IPO Next Week: अगले कारोबारी हफ्ते में 3 आईपीओ खुलेंगे। ये तीनों एसएमई आईपीओ होंगे। अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ में छठा फूड्स (Chatha Foods), ओमफर्न इंडिया (Omfurn India) और विश्वास एग्री सीड्स (Vishwas Agri Seeds) शामिल हैं। वहीं ट्रस्ट फिनटेक (Trust Fintech) भी अपना आईपीओ लाने जा रही है। मगर यह कब अपना आईपीओ लॉन्च करेगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जो आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे, आगे हम आपको उनकी जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें -

छठा फूड्स

ये एसएमई आईपीओ 19 मार्च से 21 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 27 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 53-56 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 34 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

ओमफर्न इंडिया

ये एसएमई आईपीओ 20 मार्च से 22 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 28 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 71-75 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 27 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2400 शेयरों की है।

विश्वास एग्री सीड्स

ये एसएमई आईपीओ 21 मार्च से 26 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 01 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 86 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 25.80 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है।

ये 4 आईपीओ हैं खुले हैं

4 आईपीओ ऐसे हैं, जो पिछले हफ्ते खुले थे, मगर अगले हफ्ते भी खुले रहेंगे। इनमें क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का आईपीओ 18 मार्च और एनसर कम्युनिकेशंस, एनफ्यूज सॉल्यूशंस और केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का आईपीओ 19 मार्च को बंद होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article