Delhi School Holiday: दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मौज है। शिक्षा निदेशालय के एक आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों 11 सितंबर को बंद रहेंगे। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान और बिना सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी कार्यालयों में भी इस दिन छुट्टी रहेगी।
दिल्ली के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी
बता दें दिल्ली के सभी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। वहीं 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 को रविवार है। ऐसे में स्कूल लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उपलक्ष्य में 11 सितंबर को सभी कार्यालयों और विद्यालयों (सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों सहित) में अवकाश रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 7 सितंबर स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें
कब खुलेंगे स्कूल
10 सितंबर के बाद दिल्ली के स्कूल सीधे 14 सितंबर 2026, सोमवार को खुलेंगे। अदिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षकों से संपर्क करें। यहां आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बारिश का कहर! बरेली, बदायूं और बिजनौर समेत यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन का आदेश
What Is BRICS Summit: क्या है ब्रिक्स समिट
बता दें 2026 का BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। यह दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच है। BRICKS का फुलफॉर्म ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका है। हालांकि इसमें कई और देश जैसे मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल होंगे।
