बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते बाजार में आएंगे 10 आईपीओ, 8 की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिलेगी। कुल 10 नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और 8 कंपनियां BSE-NSE पर लिस्ट होंगी। जानें कौन से IPO कब खुलेंगे और कितना है प्राइस बैंड। लिस्टिंग की बात करें तो अगले हफ्ते पांच कंपनियां मेनबोर्ड पर एंट्री करेंगी। Patel Retail, Vikram Solar, Gem Aromatics और Shreeji Shipping Global के शेयर 26 अगस्त को और Mangal Electrical Industries के शेयर 28 अगस्त को लिस्ट होंगे।

Image

Upcoming IPO

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। कुल 10 नए IPO निवेशकों के लिए खुलेंगे और 8 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगी। इनमें से दो बड़े इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं विक्रान इंजीनियरिंग और एनलॉन हेल्थकेयर, जो 26 अगस्त से 29 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे।

अगले हफ्ते खुलेंगे ये आईपीओ

विक्रान इंजीनियरिंग का ₹772 करोड़ का IPO 26-29 अगस्त तक चलेगा और इसमें निवेशक ₹92-₹97 के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। वहीं एनलॉन हेल्थकेयर का ₹121 करोड़ का IPO भी इन्हीं तारीखों में खुलेगा और इसका प्राइस बैंड ₹86-₹91 तय किया गया है।

SME सेगमेंट में भी कई कंपनियों के IPO आ रहे हैं। NIS Management (₹60 करोड़, प्राइस बैंड ₹105-₹111) और Globtier Infotech (₹31 करोड़, भाव ₹72) के IPO 25-28 अगस्त तक खुले रहेंगे। इसके अलावा सत्वा इंजीनियरिंग (₹35.4 करोड़, ₹70-₹75), करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स (₹41.8 करोड़, ₹76-₹80) और Oval Projects Engineering (₹46.74 करोड़, ₹80-₹85) भी निवेशकों को मौका देंगे। ओवल प्रोजेक्ट्स का IPO 28 अगस्त से 1 सितंबर तक खुलेगा।

29 अगस्त को तीन और कंपनियों के IPO आएंगे— Sugs Lloyd (₹85.66 करोड़, ₹117-₹123), Abril Paper Tech (₹13.42 करोड़, ₹61) और Snehaa Organics (₹32.68 करोड़, ₹115-₹122)। ये इश्यू 1 सितंबर तक खुले रहेंगे।

इनकी होगी लिस्टिंग

लिस्टिंग की बात करें तो अगले हफ्ते पांच कंपनियां मेनबोर्ड पर एंट्री करेंगी। Patel Retail, Vikram Solar, Gem Aromatics और Shreeji Shipping Global के शेयर 26 अगस्त को और Mangal Electrical Industries के शेयर 28 अगस्त को लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट संकेत दे रहा है कि पटेल रिटेल, विक्रम सोलर, श्रीजी शिपिंग ग्लोबल और जेम ऐरोमैटिक्स को 9-20% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है, जबकि मंगल इलेक्ट्रिकल की एंट्री थोड़ी कमजोर रह सकती है।

SME सेगमेंट में भी तीन लिस्टिंग होंगी Studio LSD (25 अगस्त), LGT Business Connextions (26 अगस्त) और ARC Insulation & Insulators (29 अगस्त)।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article