बिजनेस

Unicommerce IPO: यूनिकॉमर्स लाएगी आईपीओ, सेबी के पास किया अप्लाई, बेचेगी 2.98 करोड़ शेयर

Unicommerce IPO: ई-कॉमर्स-फोकस्ड आईटी फर्म यूनिकॉमर्स आईपीओ लाने जा रही है। आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन कर दिया है।

Image

यूनिकॉमर्स आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • यूनिकॉमर्स लाएगी आईपीओ
  • टेक कंपनी है यूनिकॉमर्स
  • सेबी के पास किया अप्लाई

Unicommerce IPO: ई-कॉमर्स-फोकस्ड आईटी फर्म यूनिकॉमर्स आईपीओ (Unicommerce IPO) लाएगी। आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन कर दिया है। सेबी के पास दाखिल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा, जिसमें बेचने वाले शेयरधारकों द्वारा कुल 2.98 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं। यानी कंपनी के मौजूदा शेयरधारक इसके 2.98 करोड़ शेयर बेचेंगे, मगर इश्यू में नये शेयर नहीं बेचे जाएंगे। ओएफएस के तहत, जापान के सॉफ्टबैंक की सहयोगी कंपनी एसबी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स (यूके) लिमिटेड 1.61 करोड़ शेयर बेचेगी।

ये भी पढ़ें -

और कौन बेचेगा शेयर

वहीं प्रमोटर ऐसवेक्टर लिमिटेड (जिसे पहले स्नैपडील लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) यूनिकॉमर्स के जरिए 1.14 करोड़ शेयर बेचेगी और बी2 कैपिटल पार्टनर्स 22 लाख शेयर बेचेगी। ये आईपीओ पूरी तरह से एक ओएफएस होगा, इसलिए इश्यू से आने वाला फंड शेयरधारकों के पास जाएगा।

टेक कंपनियों के आईपीओ इश्यू

यूनिकॉमर्स ईसोल्यूशंस पांचवीं टेक कंपनी है जिसने आईपीओ के लिए आवेदन किया है। इससे पहले औफिस स्पेस सॉल्यूशंस, ओला इलेक्ट्रिक, फर्स्टक्राई और मोबिक्विक अन्य टेक कंपनियां हैं जिन्होंने पिछले दो हफ्तों में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं।

क्या है कंपनी का बिजनेस

2012 में शुरू की गई यूनिकॉमर्स ईसोल्यूशंस भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स इनेबल्ड सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस (सास) प्लेटफॉर्म है। कंपनी का SaaS सॉल्यूशन सुइट ब्रांडों, रिटेल विक्रेताओं, बाज़ारों और लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए ई-कॉमर्स ऑपरेशंस के एंड-टू-एंड मैनेजमेंट को सक्षम बनाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article