बिजनेस

Trump at Davos 2026: ट्रंप का भाषण आज कब और कहां देखें, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Trump at Davos 2026: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी तक चलेगा। इसमें 130 से ज्यादा देशों से लगभग 3,000 लोग शामिल होंगे, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष, CEO, टेक कंपनियों के सीईओ और बड़े संगठनों के प्रतिनिधि होंगे।

Image

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

Trump at Davos 2026: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026, स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस वैश्विक समारोह में दुनियाभर के राजनेता और बिजनेसमैन जुटे हुए हैं। आज डब्ल्यूईएफ काफी खास हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज इस वैश्विक फोरम को संबोधित करेंगे। ट्रम्प के ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, उनका भाषण 2:30 p.m. से 3:15 p.m. CET तक होगा। यानी भारतीय समय के अनुसार, उनका भाषण 7:00 p.m. से 7:45 p.m. तक चलेगा। इसे कांग्रेस सेंटर होस्ट करेगा, जो पूरे हफ्ते सभी बड़े सेशन, लीडर चैट और कीनोट के लिए मुख्य जगह है। राष्ट्रपति के तौर पर यह दूसरी बार है जब ट्रम्प दावोस आ रहे हैं। मौजूदा तनाव के बीच सरकारें, कंपनियां और ग्लोबल ग्रुप उनके शब्दों पर नजर रखेंगे।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी तक चलेगा। इसमें 130 से ज्यादा देशों से लगभग 3,000 लोग शामिल होंगे, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष, CEO, टेक कंपनियों के सीईओ और बड़े संगठनों के प्रतिनिधि होंगे। इस बार दावोस पर सबकी नजरें हैं क्योंकि आर्थिक उतार-चढ़ाव, दुनिया भर में तनाव, जलवायु परिवर्तन के समाधान और टेक्नोलॉजी के बीच इस फोरम पर सबकी नजरें है।

ट्रंप के भाषण को कैसे देखें?

आप ट्रंप के भाषण को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की साइट और YouTube चैनल पर देख सकते हैं। इसके लिए साइन-अप की जरूरत नहीं है। क्लिप, कोट्स, अपडेट सोशल मीडिया पर #WEF26 के साथ शेयर किए जाएंगे। इस मीटिंग में 400 बड़े नेता, 60 से ज्यादा देशों के लीडर, G7 के छह प्रमुख शामिल होंगे। लगभग 850 CEO और बड़ी कंपनियों के चेयरमैन शामिल होंगे, साथ ही टेक स्टार्टअप के फाउंडर, यूनिकॉर्न बॉस भी। वर्ल्ड बैंक, IMF, WTO, NATO, WHO, OECD, UN ग्रुप सभी मौजूद रहेंगे।

इन मुद्दे पर ट्रंप का भाषण रह सकता है फोकस

ट्रम्प पहले साल की जीतों को गिना सकते हैं। इसके अलावा इमिग्रेशन पर सख्ती, ग्रोथ के आंकड़े, व्हाइट हाउस की लिस्ट में एनर्जी पर फोकस आदि बातों को अपने भाषण में शामिल कर सकते हैं। यूरोप पर ग्रीनलैंड को लेकर दबाव पर भी अपनी राय रख सकते हैं। गाजा "बोर्ड ऑफ पीस" प्लान को चर्चा मिल सकती है।

विमान में आ गई थी खराबी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास विमान, एयर फोर्स वन, मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए दावोस जाते समय एक यू-टर्न लेकर जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया , क्योंकि क्रू ने बिजली की समस्या की सूचना दी थी। हालांकि, कुछ घंटों बाद, राष्ट्रपति ने विमान बदला और स्विट्जरलैंड के शहर के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article