बिजनेस

ट्रैक्टर, 5.5 करोड़ की खेतिहर जमीन के मालिक, जानें प्रकाश सिंह के पास कितनी थी दौलत

मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। वे 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने सबसे कम आयु में पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की उपलब्धि भी हासिल की।

Image

प्रकाश सिंह बादल के पास थी करोड़ों की नेटवर्थ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 15.11 करोड़ के मालिक थे प्रकाश सिंह बादल
  • उनके पास ट्रैक्टर और खेतिहर जमीन भी थी
  • शेयर-बॉन्ड्स में भी था बादल का निवेश

Prakash Singh Badal Net Worth : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 95 वर्षीय बादल को एक हफ्ते से अधिक समय पहले मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि बादल करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। उन्होंने शेयरों के साथ-साथ बॉन्ड आदि में भी निवेश किया हुआ था।

कितनी थी संपत्ति

माईनेता.कॉम के अनुसार 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बादल द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 15.11 करोड़ रु की संपत्ति थी। इनमें से करीब 2.5 लाख रु कैश और 1.39 करोड़ रु बैंकों, एनबीएफसी और बैंकिंग इंस्टिट्यूशंस में जमा था।

बॉन्ड और शेयरों में निवेश

हलफनामे के अनुसार बादल के करीब 6.34 करोड़ रु कंपनियों के बॉन्ड्स, शेयरों और डिबेंचरों में निवेश थे। वहीं एनएसएस, पोस्टिल सेविंग्स, एलआईसी या किसी अन्य बीमा कंपनी की पॉलिसी बादल के पास नहीं थी।

उनके पास 3.89 लाख रु की कीमत वाला एक ट्रैक्टर था, जबकि 6 लाख की ज्वेलरी और 54 लाख की अन्य संपत्ति का भी जिक्र किया गया है।

संपत्ति की डिटेल

  • 2.5 लाख कैश
  • 1.39 करोड़ डिपॉजिट
  • 6.34 करोड़ के बॉन्ड्स, शेयर और डिबेंचर
  • 3.89 लाख का ट्रैक्टर
  • 6 लाख की ज्वेलरी
  • 5.52 करोड़ की कृषि भूमि
  • 59 लाख की गैर-कृषि भूमि
  • 59.37 लाख का घर

करोड़ों की जमीन

बादल के पास 5.52 करोड़ की कृषि भूमि और 59 लाख रु की वैल्यू वाली गैर-कृषि भूमि थी। इसके अलावा उनके घर की कीमत 59.37 लाख बताई गई थी। बता दें कि बादल के अलावा उनके बेटे और बहू भी करोड़ों के मालिक रहे हैं।

2017 में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल 217 करोड़ रुपये की 'संयुक्त घोषित संपत्ति' के साथ पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले तब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार थे।

5 बार रहे मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वह 1970-1971, 1977-1980, 1997-2002 और 2007-2017 (लगातार दो बार) राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के नेता भी थे। 8 दिसंबर, 1927 को मलोट के पास अबुल खुराना में जन्मे बादल ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन की। बादल पहली बार 1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article