Top Stocks of Last Week: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी, कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजे और आरबीआई के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25 फीसदी) की कटौती के कारण अस्थिरता के बीच भारतीय इक्विटी बाजार ने 7 फरवरी को समाप्त हफ्ते में बढ़त दर्ज की। ये लगातार दूसरा सप्ताह रहा, जिसमें शेयर बाजार ऊपर चढ़ा। बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 354.23 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 77,860.19 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 77.8 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 23,559.95 पर बंद हुआ। हालांकि जहां सेंसेक्स निफ्टी एक तरफ आधा फीसदी भी मजबूत नहीं हो पाए, वहीं 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने 5 दिन में करीब 35 फीसदी तक रिटर्न दे दिया।
ये भी पढ़ें -
United Cotfab Share Price
यूनाइटेड कॉटफैब का शेयर बीते हफ्ते 34.90 रु से 47.02 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर ने निवेशकों को 34.73 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 80.83 करोड़ रु है।
Jindal Capital Share Price
Jindal Capital का शेयर बीते हफ्ते 39.99 रु से 53.43 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर ने निवेशकों को 33.61 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 38.51 करोड़ रु है।
Incap Share Price
Incap का शेयर बीते हफ्ते 88.35 रु से 115.50 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर ने निवेशकों को 30.73 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 59.29 करोड़ रु है।
Kamat Hotels Share Price
Kamat Hotels का शेयर बीते हफ्ते 227.15 रु से 295.60 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर ने निवेशकों को 30.13 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 877.15 करोड़ रु है।
Olympic Oil Industries Share Price
Olympic Oil का शेयर बीते हफ्ते 38.24 रु से 49.76 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर ने निवेशकों को 30.13 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 14.20 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
