बिजनेस

Titan Share Target Price: कैरेटलेन की पूरी हिस्सेदारी की मालिक बन जाएगी टाइटन, शेयर कराएगा कमाई ! जानें कितना है टार्गेट

Titan Share Target Price: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाइटन के शेयर की सही कीमत 3750 रुपये जताई थी। यानी ये 3750 रु तक जा सकता है। जबकि आज इसका शेयर 3661 रु पर है।

Image

टाइटन के शेयर में खरीदारी की सलाह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाइटन खरीदने की कैरेटलेन की बाकी हिस्सेदारी
  • शेयर के लिए BUY कॉल
  • 3750 रु का है टार्गेट प्राइस

Titan Share Target Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन कैरेटलेन की 0.36 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने इसके लिए 60.08 करोड़ रुपये की डील का ऐलान किया है। टाइटन के पास पहले से ही कैरेटलेन की 99.64 फीसदी हिस्सेदारी है। नई डील से इसके पास कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। ये डील चालू वित्त वर्ष में पूरी हो सकती है। डील के 31 मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच अनुमान है कि टाइटन का शेयर कमाई करा सकता है। आगे जानिए कितना है इसके शेयर के लिए टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर और मोतीलाल ओसवाल ने दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद टाइट के लिए 'BUY' रेटिंग दी है। वहीं कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इसमें और खरीदारी की सलाह दी थी।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाइटन के शेयर की सही कीमत 3750 रुपये जताई थी। यानी ये 3750 रु तक जा सकता है। जबकि आज इसका शेयर 3661 रु पर है।

क्या है कैरेटलेन का बिजनेस

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कैरेटलेन का कुल कारोबार 2,177 करोड़ रुपये का रहा था। वहीं 2021 में इसका ग्रॉस रेवेन्यू 723 करोड़ रुपये और 2022 में 1,267 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स के बिजनेस में लगी हुई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article