बिजनेस

Juniper Hotels Listing: फ्लैट लिस्टिंग के बाद जुनिपर होटल्स में लगा अपर सर्किट, 10 फीसदी चढ़ा शेयर का भाव

Juniper Hotels IPO Listing: जुनिपर होटल्स का शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। लगभग फ्लैट शुरुआत के बाद शेयर में तेजी देखी गई। इसके शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया है।

Image

जुनिपर होटल्स आईपीओ की लिस्टिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • आज हुआ जुनिपर होटल्स का शेयर लिस्ट
  • GMP चल रहा था जीरो
  • लगभग फ्लैट हुई शुरुआत

Juniper Hotels IPO Listing: जुनिपर होटल्स का शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। जुनिपर होटल्स के स्टॉक ने धीमी शुरुआत की। 28 फरवरी को आईपीओ प्राइस के मुकाबले 1.38 प्रतिशत प्रीमियम पर इसका शेयर लिस्टिंग हुआ। स्टॉक एनएसई पर 365 रुपये पर और बीएसई पर 361.2 रुपये पर खुला, जबकि आईपीओ प्राइस 360 रुपये था। मगर उसके बाद शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया है।

ये भी पढ़ें -

कितना था प्राइस बैंड

जुनिपर होटल्स के आईपीओ में प्राइस बैंड 342-360 रु का था। कंपनी आईपीओ के जरिए 1800 करोड़ रु जुटाएगी। जीएमपी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका शेयर प्राइस बैंड के ऊपरी प्राइस (360 रु, जो इसके आईपीओ का फाइनल प्राइस भी है) के आस-पास ही लिस्ट हो सकता है।

कितना हुआ आईपीओ सब्सक्राइब

आखिरी दिन तक जुनिपर होटल्स का आईपीओ 2.08 गुना सब्सक्राइब किया गया। ऑफर में रखे गए 2.89 करोड़ शेयरों के मुकाबले इसे 6.01 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 2.96 गुना सब्सक्राइब किया गया।

जीएमपी से लिस्टिंग प्राइस का संकेत मिलता है

आईपीओ के बाद जीएमपी से संकेत मिलता है कि कोई शेयर कितने पर लिस्ट हो सकता है। लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट-बढ़ भी सकता है। आम तौर पर देखा गया है कि किसी शेयर का जीएमपी जितना होता है, उस कंपनी का शेयर उसी के करीब लिस्ट होने की उम्मीद रहती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article