Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट का आगाज हुआ। केंद्रीय रेल मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी एंड इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। इसका असर यह हुआ है कि हर सेक्टर में तेजी से विकास हो रहा है। 1.6 अरब टन माल की रिकॉर्ड ढुलाई हुई है। इलेक्ट्रानिक, सेमीकंडक्टर समेत मैन्यूफैक्चरिंग के प्रत्येक क्षेत्र में शानदार उत्पादन हो रहा है। किसी भी देश में इतने बड़े पैमाने पर समावेशी विकास नहीं हो रहा है जितना कि भारत में हो रहा है।
अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आई है। सेमीकंडकर पर काम हो रहा है। 5 सेमीकंडक्टर यूनिट्स है। टैक्सटाइल्स में विकास हो रहा है। देश सभी फिल्ड में आगे बढ़ रहा है। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। लोगों को फैसलिटी दी जा रही है। टेलिकॉम सेक्टर के कानून को रिफॉर्म किया गया। सोसायटी को ट्रांसफॉर्म के लिए कानून में बदलाव किए गए। डिमांड में तेजी आई है। 20 लाख करोड़ प्राइवेट इंवेस्टमेंट हो रहा है। टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है।
अश्वनी वैष्णव ने कहा कि 14 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला, जिससे उनकी रसोई का तरीका बदला। 13 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए, जिससे सामाजिक बदलाव आया और समाज की संरचना में सुधार हुआ। केवल 10 सालों में, नीचे के तबके के लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने का यह काम अभूतपूर्व है। चौथा स्तंभ कानूनों की बड़ी संख्या में कटौती और सरलीकरण है। अब तक 1500 से ज्यादा पुराने कानूनों को खत्म किया जा चुका है। यह एक ऐतिहासिक कदम है जो भारत में सरल प्रशासन और सुशासन को बढ़ावा देता है।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आजादी के बाद कानून के क्षेत्र में सबसे बड़ा सुधार क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम है। आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था 6 से 8 प्रतिशत की दर से विकास करेगी। 'कीपिंग भारत अहेड' की थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीति के विजन के अनुरूप है।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वह चाहते थे कि हमारे देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, इसके लिए पहला प्रयास 1962 में हुआ था, लेकिन एक तरह से यह सिलसिला चलता रहा, जो देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता या सही रूपरेखा को नहीं समझ पाया। और आज हमें वास्तव में सेमीकंडक्टर यूनिट को देख सकते हैं। इस साल हम आज भारत में पहली बार चिप रोल आउट करेंगे।
अश्वनी वैष्णव ने कहा कि कोविड संकट के दौरान पीएम मोदी ने देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने अर्थव्यवस्था में निवेश पर जोर दिया क्योंकि निवेश का असर हर क्षेत्र में होता है। दुनिया काफी प्रतिस्पर्धी हो गई है। विश्व आज भारत की तरफ देख रहा है। पीएम मोदी की बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं। दूसरों की बातों को सुनने वाले दुनिया में ऐसे बहुत कम नेता हैं।
रेलवे सेफ्टी के उपायों से दुर्घटनाएं कम हुई हैं। 90 प्रतिशत दुर्घटनाओं में कमी आई है। लालू जी के समय में एक साल में 700 रेल से जुड़ी घटनाएं होती थीं। हमारी सरकार में अब तक 34 हजार किलोमीटर नया रेलवे ट्रैक बिछाया गया है जो कि जर्मनी के रेल नेटवर्क से बड़ा है।
आज समाज बदल चुका है। लोग अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं। मोदी सरकार में जीवन में बदलाव लोगों को दिख रहा है। कांग्रेस ने काम नहीं किया। भारत को तेजी से आगे बढ़ने के लिए समय की जरूरत के हिसाब से तेजी से काम करना होगा।
