बॉलीवुड

सरकारी दबाव के चलते बदली 'मातृभूमि' की रिलीज डेट? Salman Khan ने बताई सच्चाई

सलमान खान ने 'मातृभूमि' की रिलीज में सरकारी दबाव की खबरों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्क्रिप्ट बदलने के आरोपों को बकवास बताया और साफ किया कि फिल्म में देरी की वजह कुछ और थी।

Image

सलमान खान ने कही ये बात (pic credit-Maatrubhumi trailer launch)

Maatrubhumi : सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लंबे समय से अपनी रिलीज डेट में बदलाव को लेकर चर्चा में है। कभी फिल्म की कहानी में बदलाव तो कभी सरकारी दबाव की खबरों को इसकी देरी की वजह बताया जा रहा था। अब सलमान खान ने खुद सामने आकर इन सभी सवालों का जवाब दिया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर ने साफ कर दिया कि फिल्म की रिलीज टलने के पीछे न तो किसी तरह का सरकारी दबाव है और न ही कहानी को बदलने की कोई मजबूरी। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया और फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Maatrubhumi के ट्रेलर लॉन्च पर Salman Khan ने दिखाया स्वैग, चित्रांगदा सिंह को देखते रह गए लोग)

चित्रांगदा सिंह के साथ हुआ हादसा भी बनी वजह

सलमान ने फिल्म में देरी की एक और वजह बताते हुए कहा कि टीम को लगा था कि शूटिंग 45 से 50 दिनों में पूरी हो जाएगी। लेकिन अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें फिजियोथेरेपी में काफी समय लगा। इस वजह से फिल्म का काम आगे बढ़ गया। फिल्म की कहानी को लेकर उठ रहे सवालों पर सलमान ने कहा कि न तो चीन के खिलाफ कुछ बनाया जा रहा है और न ही सरकार ने स्क्रिप्ट बदलने का दबाव डाला है। उन्होंने कहा, 'ये सब बकवास है, ऐसा बिल्कुल नहीं है।' सलमान के मुताबिक, फिल्म सैनिकों और उनके परिवारों की जिंदगी पर आधारित है। इसमें किसी देश को गलत दिखाने के बजाय उन हालात को दिखाया गया है, जहां देश सबसे पहले आता है।

सलमान ने बताया कि आजकल दर्शक फिल्मों के VFX को लेकर काफी समझदार हो गए हैं। लोग बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि हर छोटे से छोटे सीन को जूम करके देखते हैं और उसमें गलतियां तलाशते हैं। ऐसे में मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म के विजुअल्स में कोई कमी रह जाए। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है और इसमें VFX का इस्तेमाल भी सीमित है, लेकिन वह चाहते हैं कि फिल्म जब सिनेमाघरों में आए तो उसके विजुअल्स दर्शकों को हैरान कर दें। कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की टक्कर श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से होने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article