बिजनेस

Leaders of Tomorrow Awards: सपने देखें, नया करें और तोड़ दें हर बाउंड्री..., टाइम्स नेटवर्क के एमडी एमके आनंद ने युवाओं को दिया सक्सेस मंत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 08:35 PM IST

Leaders of Tomorrow 2024: टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद ने शुक्रवार को लीडर्स ऑफ टुमॉरो (Leaders of Tomorrow) अवॉर्ड समारोह में कहा, भविष्य उन लोगों का है जो बड़े सपने देखने, कुछ नया करने और अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का साहस रखते हैं।

Image

टाइम्स नेटवर्क के एमडी एमके आनंद

Photo : Times Now Digital

Leaders of Tomorrow 2024: टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद ने शुक्रवार को लीडर्स ऑफ टुमॉरो (Leaders of Tomorrow) अवॉर्ड समारोह को संबोधित किया। अवॉर्ड सेरेमनी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भविष्य उन लोगों का है जो बड़े सपने देखने, कुछ नया करने और अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का साहस रखते हैं। उन्होंने कहा, आने वाले कुछ साल हमारे लिए संभावनाओं से भरे हैं।

एके आनंद ने कहा, 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत की क्रांति के मूल में एसएमई (SME) सेक्टर होगा। यह सेक्टर उन लोगों के लिए संभावनाओं से भरा हुआ है जो यथास्थिति को चुनौती देने वाली मानसिकता को अपनाते हैं और एक ऐसा भविष्य बनाते हैं जो न कवेल सफल हो, समावेशी और टिकाऊ भी हो। आनंद ने भविष्य के लीडर्स से कहा, बड़े सपने देखें, निडर होकर कुछ नया करें और याद रखें कि आने वाला भविष्य उन लोगों का है जो अपनी सीमाओं को पार करने और चुनौतियों का डटकर सामना करने का साहस करते हैं।

Leaders of Tomorrow अवार्ड्स 2024

इस साल के लीडर्स ऑफ टुमारो (एलओटी) अवॉर्ड्स की थीम 'इनोवेट टू एलिवेट' है। अपने 11वें संस्करण में इन अवार्ड्स का उद्देश्य उन व्यवसायों की पहचान करना और उन्हें ऊपर उठाना है जो देश के उद्यमशीलता के परिदृश्य को बदल रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article