बिजनेस

₹200 से कम में ये हैं 5 मल्टीबैगर स्टॉक्स, 6 महीने में निवेशकों को मिला 819% तक का बंपर रिटर्न

इन शेयरों ने साबित कर दिया है कि “कम कीमत” का मतलब कमज़ोर शेयर नहीं होता। अगर रिसर्च, धैर्य और सही समय पर निवेश किया जाए, तो छोटी कंपनियां भी बड़ी छलांग लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उन टॉप शेयरों के बारे में, जिन्होंने बीते छह महीनों में शानदार रिटर्न दिए हैं।

Image

Multibagger Stock

अगर आप शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। शेयर बाजार में उतार चढाव के बीच कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को कम समय मालामाल कर दिया है। शेयर बाजार में जहां एक ओर निवेशक हर दिन उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं, वहीं कुछ छोटे दाम वाले शेयरों ने जबरदस्त कमाई कर सबको चौंका दिया है। ₹200 से कम कीमत वाले इन मल्टीबैगर शेयरों ने सिर्फ छह महीनों में ही निवेशकों को 800% तक का रिटर्न दिया है। यानी जिन लोगों ने इन स्टॉक्स में दांव लगाया उनका पोर्टफोलियो अब कई गुना बढ़ चुका है।

इन शेयरों ने साबित कर दिया है कि “कम कीमत” का मतलब कमज़ोर शेयर नहीं होता। अगर रिसर्च, धैर्य और सही समय पर निवेश किया जाए, तो छोटी कंपनियां भी बड़ी छलांग लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उन टॉप शेयरों के बारे में, जिन्होंने बीते छह महीनों में शानदार रिटर्न दिए हैं।

इन स्टॉक्स ने किया मालामाल

Saffron Industries Ltd — 819% रिटर्न

यह कंपनी लेखन कागज और न्यूजप्रिंट बनाती है। छह महीने पहले इसका शेयर ₹6.01 था, जो अब बढ़कर ₹55.27 तक पहुंच गया। यानी निवेशकों को 819% का अविश्वसनीय फायदा हुआ।

iStreet Network Ltd — 757% रिटर्न

AI और ई-कॉमर्स से जुड़ी इस कंपनी ने बाजार में धमाल मचा दिया है। छह महीने पहले शेयर का भाव ₹4.69 था जो अब ₹40.22 तक पहुंच गया है। यानी 757% का रिटर्न।

GDL Leading Finance Ltd — 564% रिटर्न

यह एक NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) है। इसके शेयर ने ₹8.74 से ₹58.04 तक का सफर तय किया और निवेशकों को 564% का मुनाफा दिया।

Genesis IBRC India Ltd — 536% रिटर्न

बायोटेक सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी का शेयर ₹19.25 से ₹122.47 तक पहुंच गया। यानी महज छह महीनों में 536% की शानदार तेजी।

Lakhotia Polyesters Ltd — 263% रिटर्न

टेक्सटाइल और मेटैलिक यार्न बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया। इसका भाव ₹41.80 से ₹151.75 तक पहुंचा, यानी 263% का गजब रिटर्न।

इसके अलावा Tulasee Bio Ethanol Ltd, Magnus Steel & Infra Ltd, Rotographics Ltd, Jaybharat Credit Ltd और Shree Krishna Paper Mills Ltd जैसी कंपनियों ने भी 100% से ज्यादा का मुनाफा दिया है। कुल मिलाकर, इन मल्टीबैगर शेयरों ने दिखा दिया है कि कम दाम का मतलब कम संभावना नहीं होता। अगर आप भी सही रिसर्च और धैर्य के साथ निवेश करें, तो ₹200 से कम के शेयर भी आपको करोड़ों का रिटर्न दे सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article