Tata Technologies GMP: करीब दो दशक बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) अपनी किसी कंपनी का आईपीओ (IPO) लाने जा रहा है। टाटा ग्रुप को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) आईपीओ लॉन्च के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि अभी तक टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों की कीमत और इश्यू की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। मगर कंपनी के आईपीओ की चर्चा पहले ही शुरू हो गई है। टाटा टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Tata Technologies GMP) काफी ऊपर पहुंच गया है।
कितने पर जीएमपी
आईपीओवॉच के अनुसार इस समय टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर का जीएमपी इस समय 100 रु पर चल रहा है। इसका जीएमपी बीते एक हफ्ते में ही 84 रु से 100 रु पर पहुंच गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आईपीओ में कंपनी के शेयरों का रेट 268 रु हो सकता है।
क्या है जीएमपी बढ़ने का मतलब
जीएमपी में बढ़ोतरी का मतलब है कि निवेशक टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आईपीओ से पहले ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अनुमान हैं कि टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ अगस्त के अंत से सितंबर 2023 के मध्य तक आ सकता है।
19 साल बाद आ रहा आईपीओ
टाटा ग्रुप अपनी किसी कंपनी का आईपीओ 19 साल बाद ला रहा है। टाटा टेक्नोलॉजीज ने मार्च में सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फोर सेल (ओएफएस) होगा, जिसके तहत बिक्री करने वाले शेयरधारक 9.57 करोड़ यूनिट्स बेचेंगे, जो इसकी शेयर कैपिटल का 23.60 फीसदी है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
